लाइव न्यूज़ :

शिकागो में एक वाहन के ट्रेन की चपेट में आने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 28, 2021 10:41 IST

Open in App

शिकागो (अमेरिका), 28 जून (एपी) अमेरिका के शिकागो में रविवार को एक वाहन के ‘मेट्रा’ ट्रेन की चपेट में आने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

शिकागो के दमकल विभाग के अधिकारियों ने ‘शिकागो सन-टाइम्स’ को बताया कि ट्रेन शहर के उत्तर की ओर जा रही थी तभी ‘साउथ साइड’ में एक वाहन ट्रेन की चपेट में आ गया और काफी दूर तक ट्रेन के साथ खिंचता चला गया। इससे वाहन में सवार एक बच्चे और दो व्यस्कों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में 43 वर्षीय एक पुरुष भी सवार था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

‘मेट्रा’ की प्रवक्ता मेग रिली ने बताया कि ट्रेन का परिचालक और इंजीनियर भी हादसे में घायल हो गया, दोनों खतरे से बाहर हैं। ट्रेन में 41 लोग सवार थे और उन सभी को दूसरे स्टेशन पहुंचाया गया है, ताकि वे अपने गंतव्य के लिए यात्रा शुरू कर सकें। हादसे के समय ट्रेन की गति क्या थी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इलाके में वैसे ट्रेन के चलने की अधिकतम गति 79 किलोमीटर प्रति घंटा है।

मामले पर विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। ‘मेट्रा’ के अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं। ‘मेट्रा’ शिकागो महानगरीय क्षेत्र में चलने वाली एक यात्री रेल सेवा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला