लाइव न्यूज़ :

Taiwan: ताइपे में अज्ञात ने चाकू से हमला कर 3 लोगों की ली जान, संदिग्ध की इमारत से गिरकर मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 11:01 IST

Taiwan: पुलिस के हवाले से न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इसके बाद वह उत्तर दिशा में एक मशहूर शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट की ओर गया, जहाँ उसने एस्लाइट स्पेक्ट्रम नानक्सी डिपार्टमेंट स्टोर की पहली और चौथी मंज़िल पर स्मोक ग्रेनेड फेंके और कई लोगों को चाकू मारा, ज़्यादातर लोगों को गर्दन पर चाकू मारा गया।

Open in App

Taiwan:  ताइवान की राजधानी में शुक्रवार शाम भीड़ में घुसकर चाकू और ‘स्मोक ग्रेनेड’ से एक व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिससे कम से कम तीन लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी और नगर प्रशासन ने यह जानकारी दी। घटना के बाद एक इमारत से गिरकर संदिग्ध की भी मौत हो गई। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाई थी, जिसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, संदिग्ध की पहचान चांग वेन (27) के रूप में हुई है, जिसने शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास ताइपे मेन सबवे स्टेशन के एक भूमिगत निकास द्वार के पास एक ‘स्मोक ग्रेनेड’ से हमला किया, जिससे वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

समाचार एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि इसके बाद उसने एस्लाइट डिपार्टमेंट स्टोर की पहली और चौथी मंजिल पर कई लोगों पर चाकू से हमला किया। स्थानीय अस्पतालों ने हमलों में तीन लोगों की मौत की सूचना दी है। नगर प्रशासन ने बताया कि नौ अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। 

टॅग्स :Taiwanक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा