लाइव न्यूज़ :

तीन भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मेडल से मरणोपरांत किया गया सम्मानित

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:19 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 27 मई संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में पिछले साल सेवा देने के दौरान अपनी जान की कुर्बानी देने वाले तीन भारतीय शांतिरक्षकों को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ड्यूटी के दौरान दिखाई गई अदम्य वीरता और बलिदान के लिए दिया गया है।

इस सम्मान से कुल 129 सैनिकों, पुलिसकर्मियों और असैन्य नागरिकों को सम्मानित किया गया है। इस मेडल से सम्मानित होने वालों में कॉर्पोरल युवराज सिंह, असैन्य शांतिरक्षक इवान माइकल पिकार्डो और मूलचंद यादव शामिल हैं। सिंह दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) में अपनी सेवा दे रहे थे जबकि पिकार्डो यूएएनएमआईएसएस से असैन्य शांतिरक्षक के रूप में जुड़े थे।

यादव इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआई) से जुड़े थे। इन्हें संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक दिवस के मौक़े पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम में डैग हैमर्शहोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

शांति अभियान में वर्दीधारी कर्मियों की संख्या के मामले में योगदान देने वाला भारत पांचवां सबसे बड़ा देश है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांतिरक्षक दिवस के अवसर पर मैं उन पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता हूं, जो विदेशी धरती पर अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में सेवा दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'