लाइव न्यूज़ :

भारत में 2009 में हुयी हत्या के मामले में तीन ब्रिटिश सिख गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:01 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 25 दिसंबर ब्रिटेन की पुलिस ने 2009 में भारत में हुयी एक हत्या की साजिश के संदेह में तीन ब्रिटिश सिखों को में गिरफ्तार किया है।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार तीनों लोगों को प्रत्यर्पण वारंट पर सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने तीनों आरोपियों को "सख्त शर्तों" के साथ जमानत दे दी।

बयान के अनुसार 37 और 40 साल की आयु के दो लोगों को कोवेंट्री में गिरफ्तार किया गया जबकि 38 वर्षीय एक व्यक्ति को वॉल्वरहैम्प्टन से गिरफ्तार किया गया। उन्हें 2009 में भारत में हुयी एक हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था।

तीनों को अब भारत प्रत्यर्पित किए जाने संबंधी कार्यवाही से गुजरने का अनुमान है। ब्रिटेन में कुछ अलगाववादी सिख समूहों ने दावा किया है कि गृह मंत्री प्रीति पटेल द्वारा ऐसी कार्यवाही के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सिख प्रेस एसोसिएशन ने गिरफ्तार लोगों की ओर से एक बयान जारी किया और दावा किया कि तीनों लोगों को 2009 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ सदस्य रुलदा सिंह की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। सिंह को पटियाला में गोली मार दी गई थी और हमले के एक सप्ताह बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।

सिख प्रेस एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि यह घटनाक्रम ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब की भारत यात्रा से जुड़ा हुआ है।

सिख फेडरेशन ब्रिटेन के अध्यक्ष भाई अमरीक सिंह ने दावा किया, "अगर तीनों को प्रत्यर्पित किया जाता है तो लगभग तय है कि उन्हें प्रताड़ित किया जाएगा और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का कोई मौका नहीं मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल