लाइव न्यूज़ :

साल 1950 से फ्रेंच कैथोलिक चर्च में हजारों की संख्या में बच्चों का यौन शोषण करने वाले काम कर चुके हैं

By विशाल कुमार | Updated: October 3, 2021 12:55 IST

फ्रांस और दुनियाभर के चर्चों में बच्चों के यौन शोषण के एक के बाद एक सामने आने वाले स्कैंडल के बाद साल 2018 में गठित एक स्वतंत्र जांच आयोग की रिसर्च में 2900 से 3200 के बीच बच्चों का यौन शोषण करने वाले पादरी या चर्च के अन्य सदस्य का पता चला है. आयोग की अध्यक्षता करने वाले जीन-मार्क सॉवे ने कहा कि यह न्यूनतम संख्या है.

Open in App
ठळक मुद्देआयोग की रिसर्च में 2900 से 3200 के बीच पीडोफाइल पादरी या चर्च के अन्य सदस्य का पता चला है.फ्रांस और दुनियाभर के चर्चों में बच्चों के यौन शोषण के एक के बाद एक सामने आने वाले स्कैंडल के कारण इस स्वतंत्र आयोग का गठन साल 2018 में फ्रेंच कैथोलिक चर्च द्वारा किया गया था.

पेरिस: एक स्वतंत्र जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट जारी करने से पहले कहा है कि साल 1950 से अब तक फ्रेंच कैथोलिक चर्च के अंदर हजारों की संख्या में बच्चों का यौन शोषण करने वाले (पीडोफाइल) काम कर चुके हैं.

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, आयोग की रिसर्च में 2900 से 3200 के बीच पीडोफाइल पादरी या चर्च के अन्य सदस्य का पता चला है. आयोग की अध्यक्षता करने वाले जीन-मार्क सॉवे ने कहा कि यह न्यूनतम संख्या है.

आयोग की रिपोर्ट चर्च, अदालत और पुलिस अभिलेखागार के साथ-साथ गवाहों के साक्षात्कार के आधार पर ढाई साल के शोध के बाद मंगलवार को जारी होने वाली है. सौवे ने कहा कि यह रिपोर्ट 2500 पेजों की है जिसमें अपराधियों और पीड़ितों दोनों की संख्या बताने का प्रयास किया जाएगा.

फ्रांस और दुनियाभर के चर्चों में बच्चों के यौन शोषण के एक के बाद एक सामने आने वाले स्कैंडल के कारण इस स्वतंत्र आयोग का गठन साल 2018 में फ्रेंच कैथोलिक चर्च द्वारा किया गया था.

इसका गठन तब भी हुआ जब पोप फ्रांसिस ने कैथोलिक चर्च में यौन शोषण के बारे में जानने वालों को अपने वरिष्ठों को इसकी रिपोर्ट करने के लिए बाध्य करने वाला एक ऐतिहासिक उपाय पारित किया.

टॅग्स :फ़्रांसचर्चPope Francis
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो