लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप का तीसरा मामला आया सामने

By भाषा | Updated: November 29, 2021 11:25 IST

Open in App

कैनबरा, 29 नवंबर ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन का तीसरा मामला सामने आया है और ऐसे में नेता इस सप्ताह प्रतिबंधों में राहत देने की योजना पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

नदर्न टेरिटरी की स्वास्थ्य मंत्री नताशा फाइल्स ने बताया कि जोहानिसबर्ग से उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचने वाला दक्षिण अफ्रीका का 30 वर्षीय व्यक्ति नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया। संक्रमण की पुष्टि पृथक-वास केंद्र में हुई है।

न्यू साउथ वेल्स के अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि दक्षिण अफ्रीका से सिडनी पहुंचे दो यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। दोनों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और इनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं तथा ये सिडनी में पृथक-वास में रह रहे हैं। संघीय सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के बीच सोमवार को इस संबंध में बैठक हो रही है कि बुधवार से सीमा प्रतिबंधों में छूट की योजना को बदला जाए या नहीं।

देश के संघीय स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि अगर चिकित्सकीय स्थितियों के हिसाब से जरूरत पड़ती है तो अधिकारी अतिरिक्त कदम उठाने में हिचकिचाएंगे नहीं।

वहीं न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया तथा राजधानी कैनबरा में विदेश से आने वाले सभी लोगों को 72 घंटे तक पृथक-वास में रखने का निर्णय लिया गया है। हंट ने शनिवार को बताया था पिछले 14 दिन में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, सेशेल्स, मलावी और मोजाम्बिक गए गैर ऑस्ट्रलियाई नागरिक और स्थायी निवासी ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना