लाइव न्यूज़ :

कई ऐसे डायनासोर भी थे, जिसके हर दो महीने बाद आ जाते थे सारे नये दांत: रिसर्च

By भाषा | Updated: January 1, 2020 19:00 IST

अध्ययन में बताया गया है कि इस प्रजाति के डयानसोरों के पुराने दांत जल्द गिर जाते थे। ऐसा शायद इसलिए होता था क्योंकि वे हड्डियां भी खा जाते थे। शोधार्थियों में अमेरिका की एडेल्फी विश्वविद्यालय के शोधार्थी भी शामिल थे। यह अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिकों ने डायनासोर के दांतों के जीवाश्म के जरिए दांत की सूक्ष्म वृद्धि की पड़ताल की।

Open in App
ठळक मुद्देशोध के सह लेखक और विश्वविद्यालय के माइकल डी डीइमिक ने बताया कि हड्डियों को खाने के लिए मजबूत दांतों की जरूरत होती है लेकिन मजुंनगासौरस के दांत मजबूत नहीं थे। इसलिए जल्द ही उनके दांत गिर जाते थे और नये दांत आ जाते थे।

हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित द्वीपीय देश मैडागास्कर में करीब सात करोड़ साल पहले ऐसे मांसाहारी डायनासोर रहते थे, जिनके हर दो महीने बाद नए दांत आ जाते थे। ‘प्लोस वन’ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, मजुनगासौरस नाम के डायनासोर के हर दो महीने बाद नए दांत उग आते थे। अन्य मांसाहारी डायनासोरों की तुलना में इस प्रजाति के डायनासोर में यह दर दो से 13 गुना ज्यादा है।

अध्ययन में बताया गया है कि इस प्रजाति के डयानसोरों के पुराने दांत जल्द गिर जाते थे। ऐसा शायद इसलिए होता था क्योंकि वे हड्डियां भी खा जाते थे। शोधार्थियों में अमेरिका की एडेल्फी विश्वविद्यालय के शोधार्थी भी शामिल थे। यह अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिकों ने डायनासोर के दांतों के जीवाश्म के जरिए दांत की सूक्ष्म वृद्धि की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि दांतों पर वृद्धि रेखाएं पेड़ के वलय के समान हैं और यह साल में एक बार जमा होने के बजाय रोज़ जमा होती थी।

शोध के सह लेखक और विश्वविद्यालय के माइकल डी डीइमिक ने बताया कि हड्डियों को खाने के लिए मजबूत दांतों की जरूरत होती है लेकिन मजुंनगासौरस के दांत मजबूत नहीं थे। इसलिए जल्द ही उनके दांत गिर जाते थे और नये दांत आ जाते थे। अध्ययन दल में शामिल वैज्ञानिकों ने बताया कि जल्द आने वाले दांतों ने मजुनगासौरस डायनासोर को शार्क और बड़े तथा शाकाहारी डायनासोर की श्रेणी में ला दिया। 

टॅग्स :साइंटिस्टसाइंस न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

स्वास्थ्यविज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की उत्प्रेरक शक्ति

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा