लाइव न्यूज़ :

भूखमरी खत्म करने की दिशा में हुई प्रगति के कोविड के कारण प्रभावित होने की आशंका: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: April 20, 2021 14:08 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 20 अप्रैल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 ने विश्वभर में लाखों लोगों तक पोषण पहुंचाने की व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा को बुरी तरह प्रभावित किया है और 2030 तक भूखमरी खत्म करने की दिशा में अब तक जो प्रगति हासिल हुई थी उसके भी प्रभावित होने की आशंका है।

‘आबादी, खाद्य सुरक्षा, पोषण और टिकाऊ विकास’ विषय पर 54वें जनसंख्या एवं विकास आयोग को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार खाद्य सुरक्षा और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसकी पुष्टि बीते कुछ वर्षों में उठाए गए विभिन्न राष्ट्रीय कानूनी कदम एवं आरंभ की गईं योजनाएं करती हैं।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘जनसंख्या, खाद्य सुरक्षा, पोषण और टिकाऊ विकास का विषय हमेशा ही बहुत महत्वपूर्ण रहता है। लेकिन हाल के दिनों में इसका महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निबटते हुए विश्व पुनर्निर्माण की जिद्दोजहद में लगा हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वैश्विक महामारी कोविड-19 ने विश्वभर में लाखों लोगों तक पोषण पहुंचाने की व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा को बुरी तरह प्रभावित किया है और 2030 तक भूखमरी खत्म करने की दिशा में अब तक जो प्रगति की गई थी, उसके भी प्रभावित होने की आशंका है।’’

संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने आजीविकाओं को तबाह कर दिया, अन्याय और असमानता को बढ़ा दिया है तथा इससे दशकों के प्रयासों के बाद हासिल विकास प्रक्रिया को खतरा है।

हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को काबू में करने के प्रयासों के बीच भारत ने यह सुनिश्चित करने के लिए ‘‘ठोस कदम’’ उठाए हैं कि खाद्य सुरक्षा एवं पोषण सेवा प्रभावित नहीं हो और ऐसे अभूतपूर्व समय में किसान, दिहाड़ी कामगार, महिलाएं, स्वयं सहायता समूह और गरीब वरिष्ठ नागरिकों तक आवश्यक मदद पहुंचती रहे।

उन्होंने भारत द्वारा दिए गए राहत पैकेज और सरकार के अन्य सहायता कार्यक्रमों का जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना