लाइव न्यूज़ :

स्विस राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया में लगी है आग, केवल दमकल कर्मियों पर नहीं छोड़ सकते 

By भाषा | Updated: January 21, 2020 20:48 IST

सोमारुगा ने कहा कि जैवविविधता पेरिस के एफिल टॉवर की तरह है और अगर आप टॉवर से रोजाना एक पेच निकाल लेते हैं तो शुरू में तो कुछ नहीं होगा, लेकिन आप पेच निकालते रहे तो एक दिन टॉवर गिर जाएगा। 

Open in App

स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति सिमोनेटा सोमारुगा ने मंगलवार को कहा कि दुनियाभर में आग लगने की घटनाएं घट रही हैं और हमारे पर्यावरण के सामने मौजूद खतरों से निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और यह केवल दमकल वालों का दायित्व नहीं है। सोमारुगा ने यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में विशेष संबोधन में कहा, ‘‘मैं आज दुनिया की हालत को चिंता के साथ देखती हूं। असहिष्णुता, नफरत और प्रतिशोध है। हमें साझा भविष्य के लिए सही संतुलन बनाने की जरूरत है।’’ 

स्विस फेडरेशन की अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दुनिया में आग लगी हुई है। हम अमेजन और ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगी देख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया का पारिस्थितिकी संतुलन खतरे में है और हमें समझना होगा कि हम सबके लिए क्या परिणाम होंगे।’’ 

सोमारुगा ने कहा कि जैवविविधता पेरिस के एफिल टॉवर की तरह है और अगर आप टॉवर से रोजाना एक पेच निकाल लेते हैं तो शुरू में तो कुछ नहीं होगा, लेकिन आप पेच निकालते रहे तो एक दिन टॉवर गिर जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें चाहिए कि राजनेता वैश्विक तापमान वृद्धि और जलवायु परिवर्तन पर अपने अपने देशों में तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई करें।’’ स्विस राष्ट्रपति ने मानवता के भविष्य के लिए कीटों तथा जैवविविधता के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों को एक वीडियो भी दिखाया। 

उन्होंने निजी क्षेत्र से जैवविविधता पर मंडरा रहे खतरे से निपटने को कहा तथा नेताओं एवं सामाजिक संगठनों से भी इस दिशा में कार्रवाई करने को कहा। 

टॅग्स :भीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल