लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीके को लेकर वैश्विक असमानता का सामना कर रही है दुनिया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:08 IST

Open in App

पेरिस, 18 जुलाई (एपी) दुनिया में कोविड-19 महामारी के टीकाकरण कार्यक्रम में विश्व के अमीर और गरीब देशों के बीच अंतर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में जहां एक ओर कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों की कोई कमी नहीं है, तो वहीं उसके पड़ोसी देश हैती को कई महीनों के आश्वासन के बाद 15 जुलाई को टीके की केवल पांच लाख खुराक ही मिलीं। हैती की आबादी 1.1 करोड़ से अधिक है। कनाडा ने टीकाकरण के लिए अपने प्रत्येक नागरिक के लिए टीके की 10 से अधिक खुराक खरीद रखी हैं, जबकि अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में 20 जून तक केवल एक प्रतिशत आबादी को ही टीका लग पाया है।

टीके हासिल करने के लिए अफ्रीकी संघ के दूत स्ट्राइव मासीवा ने कहा कि यह एक अकाल की तरह है जिसमें सबसे अमीर लोग खाने-पीने की चीजें अपने नियंत्रण में रख लेते हैं।

कोविड-19 के टीके हासिल और वितरित करने के कार्यों में शामिल यूरोपीय और अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि विश्व स्तर पर स्थिति को कैसे संभालना है, इस बारे में कोई विचार नहीं था। इन अधिकारियों का कहना है कि इसके पीछे और भी कई कारण है।

दरअसल, दुनिया के संपन्न देश ही सबसे पहले कोविड-19 के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। इन्हीं देशों में टीके ईजाद किये गये और निर्यात पर कई प्रकार की पाबंदियां होने के कारण टीके की खुराकें दुनिया के अन्य देशों में नहीं पहुंच सकीं। गरीब देशों के लिए टीके उपलब्ध कराने के लिए एक वैश्विक खरीद योजना थी, लेकिन यह इतनी त्रुटिपूर्ण और कमजोर थी कि प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से वैश्विक स्तर पर कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराने के लिए कोवैक्स योजना की शुरुआत के बावजूद गरीब देशों को टीके की खुराक आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है और उन्हें इसकी भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल