लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के इलाज और भविष्य की महामारियों से लड़ने के लिए दवा के नये लक्ष्य की तलाश पूरी

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जुलाई वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 वायरस का इलाज करने और भविष्य की वैश्विक महामारियों से निपट सकने में सक्षम दवा के लिए एक नये लक्ष्य का पता लगाया है।

अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी फिनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिकों को संभावित अगली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

फिनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में माइक्रोबायोलॉजी-इम्युनोलॉजी के प्रोफेसर कारला सैचेल ने कहा, “भगवान न करे कि हमें इसकी जरूरत पड़े लेकिन हम तैयार रहेंगे।”

टीम ने इससे पहले वायरस प्रोटीन एनएसपी16 के ढांचे को चित्रित किया था जो सभी कोरोना वायरसों में मौजूद रहता है।

नया अध्ययन ऐसी अहम सूचनाएं उपलब्ध कराता है जो भविष्य के कोरोना वायरसों के साथ ही सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ दवा के विकास में मददगार हो सकती हैं।

सैचेल ने कहा, ‘‘सार्स-सीओवी-2/ कोविड-19 वैश्विक महामारी और भविष्य के कोरोना वायरसों के संक्रमणों से निपटने के लिए दवा के विकास को लेकर नये दृष्टिकोणों की बहुत आवश्यकता है।’’

भविष्य की दवा के पीछे का विचार यह है कि वह संक्रमण के शुरुआती चरण में ही काम करे।

सैचेल ने कहा, “अगर आपके आस-पास किसी को कोरोना वायरस का संक्रमण होता है तो आप दवा लेने के लिए पास की दवा दुकान भाग सकें और तीन से चार दिन इन्हें लें। अगर आप बीमार पड़ें भी तो बहुत ज्यादा बीमार न हो जाएं।”

अनुसंधानकर्ताओं ने तीन नये प्रोटीन ढांचों का त्रिआयामी दृश्यों में चित्रण किया है और तंत्र में एक गुप्त पहचानकर्ता की खोज की है जो वायरस को प्रतिरक्षा तंत्र से छिपने में मदद करता है।

उन्होंने एनएसपी 16 प्रोटीन में कोरोना वायरस उन्मुखी विशिष्ट स्थान का पता लगाया है जो वायरस के जीनोम टुकड़े को जोड़ता है।

इस हिस्से का इस्तेमाल कोरोना वायरस अपने सभी वायरस निर्माण ढांचों को बढ़ाने के लिए करता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इन खास हिस्सों को लक्षित कर दवा बनाने की संभावना है जो कोरोना वायरस से इस प्रोटीन को काम करने से रोकेगी।

यह अध्ययन ‘साइंस सिग्नलिंग’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल