लाइव न्यूज़ :

सांसदों ने कैपिटल बिल्डिंग में तैनात पुलिसबल की कार्रवाई की जांच की मांग की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 14:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात जनवरी अमेरिकी सांसदों ने इस बात की जांच कराने का प्रण लिया है कि जब निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ कैपिटल बिल्डिंग में घुसी तो वहां तैनात पुलिस ने पूरी स्थिति से कैसे निपटा।

सांसदों ने यह भी प्रश्न उठाया कि क्या पुलिस की तैयारियों में चूक के कारण भीड़ इमारत में घुस सकी और वहां तोड़-फोड़ की।

प्रतिनिधि सभा में प्रशासन समिति की अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जो लोफग्रेन ने कहा कि कैपिटल में भीड़ के घुसने से ‘‘सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंता’’ पैदा की हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी समिति प्रतिनिधि सभा और सीनेट के नेताओं के साथ मिल कर पुलिस की कार्रवाई और उसकी तैयारियों की समीक्षा करेगी।

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद वाल डेमिंग्स ने कहा, ‘‘ इस बेहद दुखद है कि कैपिटल पुलिस आज के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी। मुझे पूरा विश्वास था कि हमारा बल कड़ी कार्रवाई करेगा। शुरुआत में ही ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए थे कि प्रदर्शनकारियों के लिए एक निर्दिष्ट स्थान होता और वे कैपिटल से दूर होते।’’

डेमिंग्स ने बुधवार रात को एमएसएनबीसी को बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं लगता कि उनके पास हजारों प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए कोई स्पष्ट योजना थी, जो चुनाव में धांधली होने के ट्रंप की बातों के बाद कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?