लाइव न्यूज़ :

कोसोवो में मुख्य विपक्षी वामपंथी दल ने ससंद चुनाव में जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:00 IST

Open in App

प्रिस्टीना, 15 फरवरी (एपी) कोरोना वायरस महामारी और बदहाल आर्थिक हालात के बीच नई ससंद के लिए हाल ही में हुए चुनाव में मुख्य विपक्षी वामपंथी दल ने सोमवार को स्पष्ट जीत दर्ज की है।

सोमवार को हुई 98 फीसदी मतगणना में से वामपंथी दल डिटरमिनेशन मूवमेंट पार्टी को करीब 48 फीसदी वोट मिले जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोसोवो को 17 फीसदी और डेमोक्रेटिक लीग ऑफ कोसोवो को 13 फीसदी वोट मिले।

केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक, रविवार को मतदाताओं ने शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान और बर्फबारी के बीच मतदान किया था। कुल मतदाताओं में से 47 फीसदी ने मताधिकार का उपयोग किया था जोकि वर्ष 2019 चुनाव की तुलना में करीब 2.5 फीसदी अधिक रहा।

डिटरमिनेशन मूवमेंट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार अल्बिन कुर्ती ने कहा, ‘‘हमें राज्य के भ्रष्टाचार के खिलाफ और न्याय एवं नौकरियों के लिए जनमत हासिल हुआ है। न्याय एवं रोजगार हमारी प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा