लाइव न्यूज़ :

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने सेना पर संपूर्ण नियंत्रण के सिद्धांत को दोहराया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 22:50 IST

Open in App

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, एक दिसंबर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने देश की सेना पर “संपूर्ण नियंत्रण” दोबारा प्रकट करते हुए कहा कि जनमुक्ति सेना (पीएलए) को पार्टी के आदेशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए क्योंकि बीजिंग, 2027 तक अमेरिका के समान पूर्ण रूप से आधुनिक सेना बनाना चाहता है।

बीस लाख सैनिकों की क्षमता वाली पीएलए विश्व की सबसे बड़ी सेना है।

दूसरे देशों में जहां सेना, सरकार के अधीन काम करती है वहीं चीन की सेना कम्युनिस्ट पार्टी के एक अंग के रूप में काम करती है।

पार्टी के पोलित ब्यूरो ने सोमवार को कहा, “सेना को उस सिद्धांत को मानना चाहिए जिसके अनुसार सशस्त्र सेनाओं पर पार्टी का संपूर्ण नियंत्रण है।”

राष्ट्रपति शी जिनफिंग की अध्यक्षता में सीपीसी के पोलित ब्यूरो की सोमवार को बैठक हुई जिसमें सशस्त्र सेनाओं में राजनीतिक कार्य के नियमन की समीक्षा की गई।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार बैठक के बाद एक वक्तव्य जारी किया गया जिसमें सशस्त्र सेनाओं में राजनीतिक कार्य की समीक्षा की गई।

वर्ष 2012 में सत्ता संभालने के बाद शी, माओत्से तुंग के बाद सबसे शक्तिशाली नेता के तौर पर उभरे हैं और वह लगातार इस पर जोर देते रहे हैं कि पीएलए को सीपीसी के पूर्ण नियंत्रण में काम करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब