लाइव न्यूज़ :

नई ‘हाइपरसोनिक मिसाइल’ का परीक्षण किया : उत्तर कोरिया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 11:44 IST

Open in App

सियोल, 29 सितंबर (एपी) उत्तर कोरिया ने बुधवार को कहा कि उसने एक नई ‘हाइपरसोनिक मिसाइल’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि मिसाइल मंगलवार को अपने पहले परीक्षण के दौरान रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा निर्धारित प्रमुख तकनीकी लक्ष्यों पर खरी उतरी।

एजेंसी ने चमकीली नारंगी रंग की लपटों के बीच हवा में उड़ती मिसाइल की एक तस्वीर भी जारी की। इस महीने दो दौर के मिसाइल परीक्षण के बाद ‘हाइपरसोनिक मिसाइल’ का परीक्षण किया गया।

संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के राजदूत ने इससे पहले अमेरिका पर ‘‘शत्रुतापूर्ण नीति’’ जारी रखने का आरोप लगाया था और मांग की थी कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास को स्थायी रूप से समाप्त कर दे। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ भी संबंधों को सुधारने की पेशकश की है।

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया और जापान के अधिकारियों ने एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की बात कही थी। अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान ने एक बयान में कहा था कि परीक्षण अमेरिकी कर्मियों, क्षेत्र या हमारे सहयोगियों के लिए तत्काल खतरा पैदा नहीं करता है, लेकिन यह मिसाइल परीक्षण ‘‘ (उत्तर कोरिया के) अवैध हथियार कार्यक्रम के अस्थिरकारी प्रभाव को उजागर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल