लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों ने गाजापट्टी से इजराइल पर 12 रॉकेट दागे, जवाब में हमास के ठिकानों पर तीन हवाई हमले

By भाषा | Updated: August 21, 2020 21:22 IST

हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि इजराइल में इमारतों और वाहनों को नुकसान हुआ और बम निरोधक दस्तों को विस्फोटकों के टुकड़े एकत्र करने के लिए भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल की सेना ने शुक्रवार तड़के यह जानकारी दी। पिछले कुछ महीनों में गाजा सीमा के पास होने वाली यह सबसे बड़ी झड़प है।हमास से जुड़े समूहों ने इजराइल पर दबाव बनाने के लिए खेतों को जलाने के वास्ते विस्फोटक भरे गुब्बारों का प्रयोग किया है।हमास चाहता है कि गाजा पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाएं। रॉकेट हमले से तनाव बढ़ना तय माना जा रहा है।

यरुशलमः फलस्तीन स्थित आतंकवादियों ने गाजापट्टी से इजराइल पर 12 रॉकेट दागे। रात भर चले इस हमले के नौ रॉकेट को इजराइल ने विफल कर दिया और जवाबी कार्रवाई में हमास आतंकवादी संगठन के ठिकानों पर तीन हवाई हमले किए।

इजराइल की सेना ने शुक्रवार तड़के यह जानकारी दी। पिछले कुछ महीनों में गाजा सीमा के पास होने वाली यह सबसे बड़ी झड़प है, हालांकि हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि इजराइल में इमारतों और वाहनों को नुकसान हुआ और बम निरोधक दस्तों को विस्फोटकों के टुकड़े एकत्र करने के लिए भेज दिया गया है।

हाल के सप्ताहों में हमास से जुड़े समूहों ने इजराइल पर दबाव बनाने के लिए खेतों को जलाने के वास्ते विस्फोटक भरे गुब्बारों का प्रयोग किया है। हमास चाहता है कि गाजा पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाएं। रॉकेट हमले से तनाव बढ़ना तय माना जा रहा है।

इजराइल ने गाजा के एकमात्र व्यावसायिक मार्ग को बंद कर दिया है जिससे बिजली संयत्र बंद हो गया है और क्षेत्र के निवासियों को चार घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इजराइल ने गाजा के तटीय पानी में मछली पकड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। माना जा रहा है कि विस्फोटक भरे गुब्बारों के जवाब में यह किया गया है। इजराइली सेना ने कहा कि उसने हमास के सैन्य ठिकानों पर हमला किया जहां रॉकेट निर्माण होता था। 

टॅग्स :इजराइलसंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल