लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में भीषण आतंकी हमला, चार जवानों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 12, 2023 20:09 IST

बुधवार तड़के उत्तरी बलूचिस्तान में झोब गैरीसन पर आतंकवादियों सेना की एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया। पाक सेना की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन "भारी हथियारों से लैस आतंकवादी" मारे गए हैं। शेष दो आतंकवादियों को भी पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सफाया अभियान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में आतंकी हमलाचार जवानों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायलआतंकी कैंप में घुसने की कोशिश में थे

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में हुए एक भीषण आतंकी हमले में चार जवानों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना की मीडिया मामलों की शाखा ने कहा है कि बुधवार तड़के उत्तरी बलूचिस्तान में झोब गैरीसन पर आतंकवादियों सेना की एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया। 

एक बयान में, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकी कैंप में घुसने की कोशिश में थे। नजर पड़ने पर सेना के जवानों ने उन्हें रोका था। आईएसपीआर ने बताया है कि भारी गोलीबारी के बाद आतंकवादियों को सीमा पर एक छोटे से क्षेत्र में सीमित कर दिया गया है।

पाक सेना की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन "भारी हथियारों से लैस आतंकवादी" मारे गए हैं। शेष दो आतंकवादियों को भी पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सफाया अभियान जारी है।

प्रमुख पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन से बात करते हुए झोब जिला आयुक्त (डीसी) अज़ीम काकर ने बताया कि झोब में छावनी क्षेत्र पर हमला हुआ था।  गोलीबारी में फंसने से एक महिला नागरिक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य नागरिक घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को क्वेटा रेफर किया जा रहा है।

डीसी ने बताया कि डेरा इस्माइल खान से आ रही एक यात्री बस भी गोलीबारी की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि हमलावरों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।वहीं पाक सेना की तरफ से कहा गया है कि सुरक्षा बल बलूचिस्तान और पाकिस्तान की शांति को नष्ट करने के ऐसे सभी भयानक प्रयासों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब बलूचिस्तान प्रांत में पाक सेना पर हमला हुआ हो। नवंबर 2022 में प्रतिबंधित टीटीपी द्वारा सरकार के साथ संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। 

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH