लाइव न्यूज़ :

तालिबान चाहता है कि तुर्की काबुल हवाईअड्डे का संचालन करे : एर्दोआन

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:20 IST

Open in App

इस्तांबुल, 27 अगस्त (एपी) तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान ने उनके देश से काबुल हवाई अड्डे को संचालित करने का आग्रह किया है लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। राष्ट्रपति ने बोस्निया रवाना होने से पहले इस्तांबुल के अतातुर्क हवाई अड्डे पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘तालिबान ने हमसे काबुल हवाई अड्डे का संचालन करने का आग्रह किया है। लेकिन हमने अभी तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। हम प्रशासन (अफगानिस्तान में) के स्पष्ट होने के बाद निर्णय लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि काबुल में तुर्की दूतावास में तालिबान के साथ तीन घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बैठक कब हुई। उन्होंने कहा, "यदि आवश्यक हुआ, तो हमें फिर से ऐसी बैठकों का अवसर मिलेगा।" राष्ट्रपति ने कहा कि काबुल से तुर्की सैनिकों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बृहस्पतिवार को हुए हमलों की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो