लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: तालिबानी आतंकियों का हेरात शहर स्थित पुलिस हेड क्वार्टर पर कब्जा, 1000 खूंखार अपराधियों को भी जेल से छुड़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 20:57 IST

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. अब खबर है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के हेरात में भी अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है. न्यूज एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, तालिबानी आतंकियों ने हेरात स्थित पुलिस हेडक्वाटर पर कब्जा कर लिया है.

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. अब खबर है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के हेरात में भी अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है. न्यूज एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, तालिबानी आतंकियों ने हेरात स्थित पुलिस हेडक्वाटर पर कब्जा कर लिया है. इसके साथ ही खबर ये भी है कि तालिबानियों ने जेल में बंद एक हजार खूंखार अपराधियों को भी जेल से छुड़ा लिया है. 

तालिबान पहले ही कंधार पर अपना कब्जा जमा चुका है. इसके अलावा अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटे इस्लाम-काला क्षेत्र पर भी तालिबान का कब्जा हो गया है. बता दें कि इस्लाम काला क्षेत्र अफगानिस्तान और ईरान के बीच एक प्रमुख व्यपारिक क्षेत्र है जिस पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है. 

इतना ही नहीं तालिबानी आतंक के चलते अब तक डेढ लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं. वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंधार के 22 हजार परिवार ऐसे हैं जिन्होंने आतंक के चलते मजबूरीवश पलायन कर लिया है. 

यहां लोग कैंप, खुले मैदानों और पार्कों में रहने के लिए मजबूर हैं. वहीं बीते दिनों अफगान ने भारत सहित दुनिया के तमाम देशों से सैन्य मदद की अपील की थी जिस पर भारत ने मदद का भरोसा जताया था. वहीं खबर ये भी भारत ने अफगानिस्तान को दोस्ती स्वरूप एक लडाकू हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया था. इस लड़ाकू हेलिकॉप्टर पर भी तालिबानी आतंकियों ने कब्जा कर लिया है. 

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'