लाइव न्यूज़ :

तालिबान नेता ने शर्त रख की शांति की बात, कहा- आतंकवादी 18 साल के संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं

By भाषा | Updated: May 29, 2019 05:33 IST

तालिबान के सह-संस्थापक और नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने कहा कि आतंकवादी 18 साल के संघर्ष को समाप्त करना चाहते हैं लेकिन विदेशी ताकतों के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद ही समझौते पर दस्तखत करेंगे।

Open in App

तालिबान के शीर्ष राजनीतिक सलाहकार समेत समूह के वरिष्ठ ओहदेदारों ने मंगलवार को मास्को में अफगानिस्तान की राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात की और कहा कि वे अफगानिस्तान में शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तालिबान के सह-संस्थापक और नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने कहा कि आतंकवादी 18 साल के संघर्ष को समाप्त करना चाहते हैं लेकिन विदेशी ताकतों के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद ही समझौते पर दस्तखत करेंगे।

बरादर ने रूस और अफगानिस्तान के बीच कूटनीतिक संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित दो दिन के सम्मेलन की शुरूआत में टेलीविजन संदेश में कहा कि तालिबान शांति के लिए वास्तव में प्रतिबद्ध है लेकिन सोचता है कि शांति में अवरोधक बनी ताकतों को पहले हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अवरोध अफगानिस्तान पर कब्जा है और यह समाप्त होना चाहिए।’’ तालिबान के गठन में मुल्ला उमर की मदद करने वाले बरादर को पाकिस्तान की एक जेल से रिहाई के बाद जनवरी में समूह का राजनीतिक प्रमुख नियुक्त किया गया था।

मास्को में मंगलवार को होने वाली बैठक में राष्ट्रपति अशरफ गनी की सरकार के वरिष्ठ सदस्यों को एक बार फिर रोका गया जिसे तालिबान अमेरिका समर्थित कठपुतली शासन कहता है। हालांकि काबुल प्रशासन के उच्च शांति परिषद के प्रमुख को इसमें भाग लेना था।

बैठक में पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और सितंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में गनी को चुनौती देने वाले उम्मीदवार भी उपस्थित थे।

टॅग्स :तालिबानटेरर फंडिंगआतंकवादीअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल