लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में इस समय तालिबान को बढ़त मिली है : पेंटागन

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:31 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 जुलाई अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने रविवार को स्वीकार किया कि अफगानिस्तान में तालिबान को बल मिला है और उसने पहले से कहीं अधिक इलाकों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। पेंटागन ने इसके लिए अफगानिस्तान की सेना के बजाय नागरिक सरकार के नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया।

पेंटागन की यह टिप्पणी उन खबरों की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें कहा गया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। माना जा रहा है कि तालिबानी लड़ाकों का अब देश के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा, ‘‘ हम खराब होती सुरक्षा स्थिति और हिंसा से बहुत चिंतित है, खासतौर पर जिस तरह से हिंसा बढ़ी है। इस समय तालिबान बढ़त बनाए हुए है और उसे बल मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा कहना है कि हम उससे अनजान नहीं है। हम देख रहे हैं और नजर रखे हुए हैं, यही वजह है कि हम फिर से अपने अफगान साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं उन्हें क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमें पता है, उन्हें भी पता है कि कैसे उन्हें देश की रक्षा करनी है। यह वह समय है कि वे आगे बढ़कर कार्य करें।’’

उन्होंने कहा कि तालिबान ने इस समय बढ़त बना ली है और पहले से कहीं अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'