लाइव न्यूज़ :

Afghanistan News : काबुल के एम्यूजमेंट पार्क में तालिबान ने लगाई आग, कुछ दिन पहले उसी पार्क में बच्चों के झूलों पर झूलते आए थे नजर

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 19, 2021 11:07 IST

काबुल पर अधिकार करने के बाद तालिबान लड़ाकों को मनोरंजन पार्क में बच्चों की बंपर कारों पर मस्ती करते हुए देखा गया था लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें इस पार्क में आग लगा दी गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देमनोरंजन पार्क में तालिबान ने लगाई आग आग लगाने का कारण वहां मूर्तियां थी , जो इस्लाम के विरूद्ध हैकाबुल में नियंत्रण के बाद अराजकता की कई तस्वीरें सामने आ रही है

काबुल : अफगानिस्तान पर कब्जा करने  के बाद काबुल के एक मनोरंजन पार्क में तालिबान लड़ाकों को बंपर कारों की सवारी करते और मस्ती करता हुआ एक वीडियो सामने आय़ा था । अब इस पार्क का ही एक दूसरा वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें तालिबान ने इस पार्क में आग लगा दी है और वहां की चीजें चल रही है ।  

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा करने के बाद, तालिबान लड़ाकों को  मनोरंजन पार्क में बच्चों की कार की सवारी का आनंद लेते देखा गया था । कुछ बंपर कारों को आपस में टकरा रहे थे, तो कुछ सवारी करते हुए मस्ती करते नजर आ रहे थे । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नए  वीडियो में,  पूरे मनोरंजन पार्क को जलते हुए देखा जा सकता है । रात को इस पार्क में आग लगा दी गई । वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कहा कि यह क्लिप शेबरघन के बोखड़ी मनोरंजन पार्क का है।

ट्विटर यूजर ने आगे कहा है कि मनोरंजन पार्क को जलाने के पीछे  तालिबान द्वारा दिया गया कारण यह है कि इस पार्क के अंदर  बहुत सी मूर्तियां है, जो इस्लामी प्रथाओं के खिलाफ हैं । अफगानिस्तान और विशेष रूप से काबुल से ऐसा ही अराजकता की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग सहम गए हैं । वहीं देश के  राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए।

रविवार को तालिबान के काबुल में प्रवेश करने के बाद कुछ अफगानों ने तालिबानियों को विरोध किया लेकिन वे असफल रहें और सोमवार को काबुल हवाई अड्डे पर पहुंचे । काबुल हवाईअड्डे पर सब कुछ अस्त-व्यस्त देखा जा सकता था । हजारों की संख्या में लोग हवाई अड्डे पर जमा हो गए ताकि वे बस किसी तरह तालिबान के आतंक से दूर चले जाए ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल