लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने ईद के मद्देनजर तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:50 IST

Open in App

काबुल, 10 मई (एपी) अफगानिस्तान में तालिबान ने मुस्लिम त्योहार ईद के मद्देनजर तीन दिन के संघर्षविराम की सोमवार को घोषणा की जोकि इस सप्ताह मनाया जाएगा।

हालांकि, कुछ ही घंटे बाद पूर्वी अफगानिस्तान में एक बस बम धमाके की चपेट में आ गई, जिसमें सवार 11 यात्रियों की मौत हो गई। किसी भी संगठन ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

संघर्षविराम की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए काबुल में सरकार ने स्थायी संघर्षविराम का आह्वान किया।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में देश में बढ़ती हिंसा के लिए तालिबान की आलोचना की। साथ ही कहा कि सरकार भी त्योहार के मद्देनजर लागू इस संघर्षविराम का पालन करेगी।

तालिबान ने कहा कि यह सघंर्षविराम बुधवार या बृहस्पतिवार से प्रभावी होगा जोकि त्योहार की शुरुआत के लिए चांद दिखाई देने पर निर्भर करेगा।

उधर, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि तालिबान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद दक्षिणी जबूल प्रांत में बम धमाके की चपेट में आई एक बस में सवार 11 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें