लाइव न्यूज़ :

तालिबान की फिर दिखी क्रूरता, 'टाइट' कपड़े पहनने पर लड़की की गोली मारकर हत्या

By वैशाली कुमारी | Updated: August 9, 2021 13:11 IST

रिपोर्ट के अनुसार घर से निकलने के बाद महिला पर हमला किया गया, जब वह बल्ख की राजधानी मजार-ए-शरीफ जाने के लिए एक टैक्सी का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने कहा कि हमले के समय महिला ने बुर्का पहना हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे समर कंदियां गांव में तालिबान चरमपंथियों ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी पीड़िता का नाम नाज़नीन था और वह 21 साल की थी

अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत में तंग कपड़े पहनने और एक पुरुष रिश्तेदार के साथ नहीं होने के कारण तालिबान ने एक युवा महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी । बताया जा रहा है कि, समर कंदियां गांव में तालिबान चरमपंथियों ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। बल्ख में एक पुलिस प्रवक्ता आदिल शाह आदिल के हवाले से कहा गया कि पीड़िता का नाम नाज़नीन था और वह 21 साल की थी। 

बतादें कि घर से निकलने के बाद महिला पर हमला किया गया और वह बल्ख की राजधानी मजार-ए-शरीफ जाने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने कहा कि हमले के समय महिला ने बुर्का पहना हुआ था, जो चेहरे और शरीर को ढकता है। वहीं तालिबान के प्रवक्ता ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है और कहा कि हम हमले की जांच कर रहे हैं। 

इस समय अफगानिस्तान में तालिबान का नियंत्रण होता जा रहा है। तालिबान अफगानिस्तान के क्षेत्रों पर कब्जा कर रहा है। मेल ने रविवार को बताया कि जब भी चरमपंथी किसी नए शहर या जिले पर कब्जा करते हैं, तो वहां पर वह अपहरण की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। 

स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने एक समाचार पत्र को बताया कि समूह ने सैकड़ों लड़कियों को उनके आतंकवादियों से शादी करने के लिए अपहरण किया है। तालिबान के आगे बढ़ने के डर से कई परिवार महिलाओं और लड़कियों को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल सहित सुरक्षित जगहों पर भेज रहे हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।

तखर और बदख्शां नाम के कम से कम दो उत्तरी अफगान क्षेत्रों में महिलाओं की जबरन शादी करने की स्थानीय रिपोर्टें मिली हैं, जबकि इसी तरह का एक मामला बामयान इलाके में भी सामने आया था।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल