लाइव न्यूज़ :

दुनिया की 40 प्रतिशत आबादी का साल के अंत तक टीकाकरण कराने के लिए ‘‘ठोस’’ कदम उठाएं: गुतारेस

By भाषा | Updated: December 17, 2021 10:30 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 17 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को दुनिया से अपील की कि वह 40 प्रतिशत वैश्विक आबादी का साल के अंत तक टीकाकरण कराने के लक्षय को पूरा करने के लिए ‘‘ठोस’’ कदम उठाए।

गुतारेस ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते प्रकोप के बीच एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ टीकाकरण में असमानता से कोरोना वायरस के नए स्वरूपों को फैलने में मदद मिल रही है।’’

गुतारेस इन दिनों अपने घर से काम कर रहे हैं, क्योंकि पिछले सप्ताह वह एक संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आ गए थे। गुतारेस की जांच में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है, लेकिन वह एहतियाती तौर पर इस सप्ताह के अंत तक पृथक-वास में रहेंगे।

गुतारेस ने कहा, ‘‘ टीकों की जमाखोरी की रणनीति, टीकों को राष्ट्रवाद का मुद्दा बनाना या इसे कूटनीतिक विषय बनाने की रणनीति विफल हो गई है। यह नया स्वरूप, इस विफलता को दर्शाता है।’’

वैज्ञानिक लंबे समय से इस बात को लेकर आगाह कर रहे हैं कि टीकाकरण में असमानता से वायरस के नए स्वरूपों को उभरने का मौका मिलेगा, क्योंकि संक्रमण के अधिक फैलने से वायरस को उत्परिवर्तित होने के अधिक अवसर मिलते हैं।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बारे में अभी तक अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि यह अन्य स्वरूपों से अधिक तेजी से फैल रहा है।

गुतारेस ने कहा कि हमारे पास सिर्फ दो सप्ताह का समय है, 98 देश अब भी डब्ल्यूएचओ के 40 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए हैं। वहीं, 40 देशों में सिर्फ 10 प्रतिशत आबादी का ही टीकाकरण हो पाया है।

गुतारेस ने कहा कि साल के अंत तक इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, ‘‘ सभी देशों, खासकर जिनके पास क्षमता है, उन्हें आने वाले दिनों में अधिक से अधिक प्रगति के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के अगले लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए ‘‘अधिक महत्वाकांक्षी बनें।’’ डब्ल्यूएचओ ने अगले साल के मध्य तक दुनिया की 70 प्रतिशत आबादी का कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें