लाइव न्यूज़ :

महाराजा चार्ल्‍स के राजतिलक से पहले बकिंघम पैलेस के ग्राउंड में फेंके गए संदिग्ध कारतूस, पुलिस ने किया शख्स को गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: May 3, 2023 09:27 IST

इस पर बोलते हुए महानगर पुलिस के मुख्य अधीक्षक जोसेफ मैक्डॉनाल्ड ने कहा है कि इस घटना के बाद अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए थे और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स द्वारा बकिंघम पैलेस के ग्राउंड में संदिग्ध कारतूस फेंके गए है।इस आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त राजा और महारानी महल में नहीं थी।

लंदन: मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बकिंघम पैलेस के बाहर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह शख्स महल के पास कुछ संदिग्ध फेंका था जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम सात बजे उस समस घटी है जब एक शख्स को पैलेस के बाहर एक संदिग्ध शॉटगन के कारतूस के साथ देखा गया था। बताया जा रहा है शख्स ने संदिग्ध शॉटगन के कारतूस को महल में फेंका था जिस कारण वहां एक नियंत्रित विस्फोट हुआ था जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है। 

ऐसे में घटना के बाद पैलेस को पूरी तरीके से सील कर उसकी सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। मामले में बोलते हुए महानगर पुलिस के मुख्य अधीक्षक जोसेफ मैक्डॉनाल्ड ने कहा है कि घटना के वक्त अधिकारी तुरंत हरकत में आए और संदिग्ध को तत्काल ही पकड़ लिया था। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर यह आरोप है कि उसने बकिंघम पैलेस के ग्राउंड में संदिग्ध शॉटगन के कारतूस फेंके है जिस कारण एक नियंत्रित विस्फोट भी हुआ था। मामले में बोलते हुए महल के अधिकारी जोसेफ मैकडोनाल्ड ने कहा है कि घटना के बाद अधिकारियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। 

ऐसे में इस घटना में महल पर तैनात अधिकारियों या जनता के किसी सदस्यों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि घटनास्थल पर अभी भी अधिकारी मौजूद है और मामले में आगे की पूछताछ और अन्य जानकारी इकट्ठा कर रहे है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह घटना उस समय हुई है जब  छह मई को किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक होना है। 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने क्या कहा है

मामले में बोलते हुए मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि घटना से संबंधित शख्स से पूछताछ जारी है और उसके बैग की तलाशी भी ली गई है लेकिन अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है। हालांकि मामले में आगे की जांच की जा रही है और गिरफ्तार शख्स से हमले के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब घटी है जब राजा और महारानी महल में नहीं थे। पुलिस शख्स की मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच कर रही है और इसे हर एंगल से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि मामले में पुलिस ने अभी कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।  

टॅग्स :Buckingham PalaceLondonPolicePrince Charles
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!