लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज दो दिनों के यात्रा पर मालदीव पहुंची, चीन समर्थित सरकार के हटने के बाद पहला दौरा

By भाषा | Updated: March 17, 2019 16:43 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि विशेष सम्मान के तहत मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद तथा विदेश सचिव अब्दुल मोहम्मद सुषमा स्वराज की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे।

Open in App

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंची। मालदीव में पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति इब्राहीम सोलिह की सरकार बनने के बाद भारत की ओर से यह मालदीव की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि विशेष सम्मान के तहत मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद तथा विदेश सचिव अब्दुल मोहम्मद सुषमा स्वराज की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे।

उन्होंने ट्वीट किया, "विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मालदीव पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विशेष सम्मान के तहत मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद तथा विदेश सचिव अब्दुल मोहम्मद सुषमा स्वराज की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। मालदीव में नवंबर 2018 में नयी सरकार बनने के बाद यह पहली पूर्ण उच्चस्तरीय यात्रा है।

विदेश मंत्री माले में मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। वह रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी, वित्त मंत्री इब्राहीम अमीर, राष्ट्रीय योजना एवं अवसंरचना मंत्री मोहम्मद असलम, परिवहन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ऐशाथ नहूला और आर्थिक विकास मंत्री फैय्याज इस्माईल के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी।

सुषमा स्वराज रविवार को राष्ट्रपति इब्राहीम सोलिह तथा संसद के स्पीकर कासिम इब्राहीम से भी मुलाकात करेंगी। वह गृह मंत्री शेख इमरान अब्दुल्ला से भी मिलेंगी।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच "घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण" संबंधों को और मजबूत करना है।

उसने कहा, "भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को सबसे अधिक महत्व देता है, जो विश्वास, पारदर्शिता, आपसी समझ और संवेदनशीलता को चिह्नित करते हैं।"

विदेश मंत्री के साथ विदेश सचिव विजय गोखले तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मालदीव की यात्रा पर गए हैं।

टॅग्स :सुषमा स्वराजमालदीवचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा