लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को बताया अवैध, तुरंत रिहा करने का दिया आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: May 11, 2023 19:04 IST

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी को "अवैध" घोषित कर दिया गया है और अधिकारियों को उन्हें "तुरंत" रिहा करने का आदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी को "अवैध" घोषित कियाशीर्ष अदालत ने अधिकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री को "तुरंत" रिहा करने का आदेश दिया गया हैअदालत ने खान को एक बार फिर इस्लामाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का भी निर्देश दिया

इस्लामाबाद:पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। गुरुवार को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी को "अवैध" घोषित कर दिया गया है और अधिकारियों को उन्हें "तुरंत" रिहा करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने खान को एक बार फिर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) का दरवाजा खटखटाने का भी निर्देश दिया।

पीटीआई प्रमुख को शीर्ष अदालत में पेश किए जाने के कुछ ही देर बाद यह आदेश आया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें 15 वाहनों के काफिले में लाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को खान को अदालत में गुरुवार शाम 4:30 बजे, पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्हें लगभग एक घंटे से अधिक समय बाद 5:40 बजे पेश किया गया।

वहीं जब अदालत में सुनवाई शुरू हुई, तो पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) उमर अता बंदियाल ने खान से कहा, "आपको देखकर अच्छा लगा।" सीजेपी ने टिप्पणी की, "हम मानते हैं कि इमरान खान की गिरफ्तारी अवैध थी।" सीजेपी बांदियाल ने कहा कि आईएचसी को कल मामले की सुनवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "उच्च न्यायालय जो भी फैसला करेगा, आपको उसे स्वीकार करना होगा।"

सीजेपी ने कहा कि कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करना हर राजनेता की जिम्मेदारी है। खान को अदालत में पेश करने का निर्देश सीजेपी द्वारा इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के परिसर से पीटीआई नेता की गिरफ्तारी को देश के न्यायिक प्रतिष्ठान के लिए एक बड़ा अपमान करार देने के बाद आया है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट