लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के एक शहर में भारी विस्फोट, सिख और हिंदुओं समेत सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2018 20:46 IST

यह विस्फोट यहां के एक बाजार में हुआ, जहां अफगानी हिंदू स्टॉल लगाते हैं।

Open in App

जलालाबाद, 1 जुलाईः अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित एक शहर में विस्फोट की एक घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी, जहां राष्ट्रपति अशरफ गनी दौरे पर हैं। अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी दी। अस्पताल के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि सात शवों और कई घायलों को जलालाबाद के अस्पताल में लाया गया। जलालाबाद, नंगरहार प्रांत की राजधानी है।

गनी के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति अभी भी नंगरहार में ही हैं लेकिन उनके लिए खतरे जैसी कोई बात नहीं है। यह विस्फोट यहां के एक बाजार में हुआ, जहां अफगानी हिंदू स्टॉल लगाते हैं।

प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अतुल्लाह खोगयानी ने बताया कि आत्मघाती हमले में 12 लोगों की जान चली गई और 20 लोग घायल हो गये। मृतकों की संख्या में इजाफे की अभी पुष्टि नहीं हो पायी है। अफगानिस्तान के अधिकारी अक्सर हमलों के तुरंत बाद विवादित जानकारी देते हैं।

गनी इस अशांत प्रांत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत आज सुबह एक अस्पताल का उद्घाटन करने जलालाबाद पहुंचे थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले गनी ने सरकार द्वारा लगाए गए संघर्षविराम की समाप्ति के बाद अफगान सुरक्षा बलों को तालिबान के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अफगानिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा