लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: स्वात घाटी के पुलिस थाने पर हुआ आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2023 07:54 IST

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि "आतंकवाद को जल्द ही जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।" रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि केपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने भी विस्फोट की कड़ी निंदा की है और संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के स्वात घाटी में एक पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले होने की खबर सामने आई है।इस हमले में आठ पुलिसवालों के साथ कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। हालांकि खुले तौर पर हमले की अभी तक किसी जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक पुलिस थाने पर हुए 'आत्मघाती हमले' में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए है। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी है। धमाका स्वात घाटी के कबाल थाने में हुआ। थाना परिसर में आतंकवाद-रोधी विभाग और एक मस्जिद भी है। खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा है कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में "हाई अलर्ट" पर हैं। 

नही ली है अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी

‘डॉन’ अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि सोमवार को स्वात के कबाल में आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) पुलिस थाने में हुए "संदिग्ध आत्मघाती हमले" में आठ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले की तुरंत किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हाल के महीनों में पाकिस्तानी तालिबान ने सरकार के साथ संघर्ष विराम खत्म करने के बाद इसी तरह के हमलों का दावा किया है। 

हमले के कारण कई लो है मलबे में फंसे

जियो न्यूज ने बताया कि इससे पहले, जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शफी उल्लाह गंडापुर ने कहा कि थाने के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई। पुलिस ने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए हैं, जबकि घायलों को सैदु शरीफ टीचिंग अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस बीच, आसपास के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई। 

गृह मंत्री ने की हमले की निंदा

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "आतंकवाद को जल्द ही जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।" रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि केपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने भी विस्फोट की कड़ी निंदा की है और संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।  

टॅग्स :पाकिस्तानPoliceआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल