लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, नौ लोगों की मौत, 40 लोग घायल

By भाषा | Updated: July 31, 2020 10:19 IST

अफगानिस्तानः ईद उल अजहा से एक दिन पहले हुए इस हमले की तालिबान ने जिम्मेदारी नहीं ली है। त्योहार को देखते हुए तालिबान ने तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देफगानिस्तान के पूर्वी लोगार प्रांत में बृहस्पतिवार को आत्मघाती बम हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई तथा 40 लोग घायल हो गए। । यह हमला प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में एक पुलिस जांच चौकी को निशाना बनाकर किया गया था।

काबुलः अफगानिस्तान के पूर्वी लोगार प्रांत में बृहस्पतिवार को आत्मघाती बम हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई तथा 40 लोग घायल हो गए। यह हमला प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में एक पुलिस जांच चौकी को निशाना बनाकर किया गया था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने पहले कहा कि हमले की चपेट में आए ज्यादातर लोग आम नागरिक हैं लेकिन बाद में बताया कि मारे गए छह लोग पुलिसकर्मी तथा तीन आम नागरिक हैं।उन्होंने यह भी बताया कि हमले में ज्यादा संख्या में आम नागरिक घायल हुए हैं। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता शाहपुर अहमदजई ने बताया कि हमले में मारे गए आम लोग वे हैं जो कार में सवार थे और चौकी पर जांच के लिए रुके थे। मृतकों के अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं।प्रांतीय परिषद के प्रमुख ने कहा कि हमले में 15 लोगों की मौत हुई है। जिस अस्पताल में पीड़ितों को लाया गया, वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बम हमले में घायल कई बच्चे भी यहां लाए गए। ईद उल अजहा से एक दिन पहले हुए इस हमले की तालिबान ने जिम्मेदारी नहीं ली है। त्योहार को देखते हुए तालिबान ने तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा की थी।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि संघर्ष विराम जारी है। उन्होंने हमले के लिए खुफिया एजेंसियों को दोष दिया और कहा कि वे चाहती हैं कि अफगानिस्तान में लड़ाई जारी रहे। 

टॅग्स :आत्मघाती हमलाअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा