सूडान संकट: भारतीयों को सूडान से निकालना अब होगा आसान, युद्ध लड़ रही सेनाओं ने 72 घंटों के लिए युद्धविराम का किया ऐलान
By अंजली चौहान | Updated: April 25, 2023 11:02 IST2023-04-25T10:59:53+5:302023-04-25T11:02:46+5:30
15 अप्रैल से छिड़े युद्ध के कारण आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। युद्ध के कारण अस्पतालों और अन्य सेवाओं को बंद कर दिया गया।

फाइल फोटो
खार्तूम: संकटग्रस्त सूडान में युद्ध कर रही दोनों सेनाओं ने अमेरिका और सऊदी अरब द्वारा मध्यस्थता किए जाने के बाद 72 घंटों के लिए युद्धविराम पर सहमति बना ली है।
सेना के युद्धविराम के फैसले के बाद भारत और अन्य देशों को अपने नागरिकों को निकालने में आसानी हो रही है। इस बीच अमेरिकी विदेशी मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट के जरिए जानकारी साझा की है।
Following intense negotiations, the SAF and RSF have agreed to implement and uphold a 72-hour nationwide ceasefire starting midnight, April 24. We welcome their commitment to work with partners and stakeholders for permanent cessation of hostilities and humanitarian arrangements.
— Secretary Antony Blinken (@SecBlinken) April 24, 2023
उन्होंने लिखा कि गहन बातचीत के बाद सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू होने वाले 72 घंटे के राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम को लागू करने और बनाए रखने पर सहमत हुए हैं।
हम शत्रुता और मानवीय व्यवस्थाओं की स्थायी समाप्ति के लिए भागीदारों और हितधारकों के साथ काम करने की उनकी प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं।
इस युद्ध विराम के बाद भारत के लिए अपने नागरिकों को निकालना आसान हो गया है क्योंकि भारत ने अपने सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है।
गौरतलब है कि युद्धविराम को लेकर सूडान सशस्त्र बल और आरएसएफ द्वारा जानकारी दी गई और कहा गया कि नागरिकों के लिए स्थिति सुविधाजनक बनाने के लिए और उन्हें जरूरी सुविधाओं, अस्पतालों और सुरक्षित क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए युद्धविराम करने के लिए सहमति जताई गई है।
Sudan crisis: Warring factions agree to 72-hour ceasefire
— ANI Digital (@ani_digital) April 25, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/VP9VvyOFqB#Sudancrisis#ceasefirepic.twitter.com/eKdrV3ZtOx
युद्ध के कारण दर्जनों लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूडान में दोनों सेनाओं के बीच छिड़े युद्ध के कारण पिछले 10 दिनों में कम से कम 427 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 3,700 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
15 अप्रैल से छिड़े युद्ध के कारण आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। युद्ध के कारण अस्पतालों और अन्य सेवाओं को बंद कर दिया गया और आवासीय क्षेत्रों को युद्ध क्षेत्रों में बदल दिया गया।
देश की राजधानी खार्तूम में लाखों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और उनके पास भोजन और पानी की कमी है।