लाइव न्यूज़ :

प्रिंस फिलिप के दिल का ‘सफल’ ऑपरेशन : बकिंघम पैलेस

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:57 IST

Open in App

लंदन, चार मार्च हृदय रोग से पीड़ित ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का लंदन के एक अस्पताल में किया गया ऑपरेशन सफल रहा। बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप को 16 रात अस्पताल में रहना पड़ा। पहले उन्हें निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर हृदय रोग से संबंधित आगे की जांच और उपचार के लिए उन्हें सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का कल (बुधवार) सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में हृदय का सफल ऑपरेशन हुआ।’’

बयान में कहा गया, ‘‘वह इलाज, आराम के लिए कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे।’’

लंदन में सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल, नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) अस्पताल है और यूरोप का सबसे बड़ा हृदय रोग अस्पताल है।

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग जून में 100 वर्ष के हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

विश्वBangladesh Violence: ढाका में आज युवा नेता उस्मान हादी को दफनाया जाएगा, अंतरिम सरकार ने लोगों से की शांति की अपील

क्रिकेटVIDEO: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांड्या ने लगाया ऐसा छक्का, कैमरामैन हुआ घायल; फिर हुआ कुछ ऐसा...

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वBangladesh Protests: तुम कौन हो, मैं कौन हूं - हादी, हादी, बांग्लादेश में प्रदर्शन तेज, करोड़ों का नुकसान, वीडियो

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

विश्व‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान से नवाजा?, पीएम मोदी को अब तक दूसरे देशों में 28 से अधिक उच्चतम नागरिक सम्मान, देखिए लिस्ट

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची