शुक्रवार की नमाज से पहले काबुल की सड़कें शांत

By भाषा | Published: August 20, 2021 03:49 PM2021-08-20T15:49:38+5:302021-08-20T15:49:38+5:30

Streets of Kabul calm before Friday prayers | शुक्रवार की नमाज से पहले काबुल की सड़कें शांत

शुक्रवार की नमाज से पहले काबुल की सड़कें शांत

काबुल, 20 अगस्त (एपी) राजधानी में कुछ अफगान नागरिकों का जीवन सामान्य हो रहा है। हालांकि काबुल की सामान्य तौर पर भीड़भाड़ वाली सड़कें खाली दिख रही हैं। लोग जुम्मे के नमाज की तैयारी कर रहे हैं लेकिन तालिबान ने लोगों पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। तालिबान जब 1990 के दशक में देश पर शासन करता था तब लंबी दाढ़ी और परंपरागत टोपियां तथा वस्त्र पहनना अनिर्वाय था। कुछ दुकानें खुली हैं और सड़कों पर कुछ कारें दिख रही हैं। तालिबान की जांच चौकियां शहर में स्थापित हो गई हैं जहां कारों की तलाशी हो रही है और दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। तालिबान के कुछ सदस्य कारों में गश्त भी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Streets of Kabul calm before Friday prayers

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे