लाइव न्यूज़ :

पोर्नस्टार ने खोली अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पोल, बताया-किस-किस होटल में बनाया शारीरिक संबंध

By IANS | Updated: March 7, 2018 20:47 IST

स्टोर्मी ने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने उनके साथ शारीरिक संबंध वर्ष 2006 और 2007 में बेवर्ली हिल्स के होटल और लेक तेहो जैसे स्थान पर बनाए थे।

Open in App

वाशिंगटन, 7 मार्च: सिर्फ वयस्कों के देखने लायक फिल्मों की स्टार स्टोर्मी डेनियल्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कथित रूप से एक मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रेम संबंधों की अफवाह पर शांत रहने के लिए ट्रंप ने कभी भी किसी 'चुप रहने वाले समझौते' (हश एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। एनबीसी न्यूज के मुताबिक, स्टोर्मी ने मंगलवार को लॉस एंजलिस में मुकदमा दायर किया, जिसमें दावा किया गया कि गैर प्रकटीकरण समझौता अवैध है और वह ट्रंप के साथ गुप्त मुलाकातों पर सार्वजनिक चर्चा करने के लिए स्वतंत्र हैं। स्टोर्मी का वास्तविक नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है।

स्टोर्मी ने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने उनके साथ शारीरिक संबंध वर्ष 2006 और 2007 में बेवर्ली हिल्स के होटल और लेक तेहो जैसे स्थान पर बनाए थे। स्टोर्मी और ट्रंप दोनों के वकील माइकल कोहेन ने 2016 राष्ट्रपति चुनाव से तीन दिन पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, समझौते में ट्रंप की पहचान डेविड डेन्नीसन के नाम से हुई, जबकि स्टोर्मी को पेग्गी पीटरसन के नाम से संबोधित किया गया था। मुकदमे के तहत ट्रंप के बारे में न बोलने के लिए स्टोर्मी को 130,000 डॉलर दिए गए थे। 

स्टोर्मी ने दावा किया कि कोहेन ने चुप रहने के लिए उनके साथ जोर जबरदस्ती की और अब वह दोबारा से लड़ाई लड़ रही हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."