लाइव न्यूज़ :

फिलिपीन में तूफान का कहर, बाढ़ और भूस्खलन के चलते 47 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2022 09:06 IST

सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने कहा कि शनिवार तड़के पूर्वी प्रांत केमरीन सुर से टकराए ‘नलगे’ नामक तूफान से पांच अन्य लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे सबसे बुरा असर एक दक्षिणी प्रांत पर पड़ा है।बाढ़ के पानी, कीचड़, चट्टानों और पेड़ों के नीचे कइयों के दबे होने की आशंका है।

मनीलाः फिलिपीन में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हैं। सबसे बुरा असर एक दक्षिणी प्रांत पर पड़ा है, जहां लगभग 60 ग्रामीणों के लापता होने और बाढ़ के पानी, कीचड़, चट्टानों और पेड़ों के नीचे दबे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पूर्व गुरिल्ला अलाववादियों द्वारा शासित पांच मुस्लिम प्रांतों के स्वायत्त क्षेत्र के गृह मंत्री नजीब सिनारिंबो ने कहा कि बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार तड़के तक मैग्विनडानाओ प्रांत के तीन कस्बों में कम से कम 42 लोग बाढ़ के पानी में बह गए।

सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने कहा कि शनिवार तड़के पूर्वी प्रांत केमरीन सुर से टकराए ‘नलगे’ नामक तूफान से पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। सिनारिंबो ने बताया कि मैग्विनडानाओ प्रांत के दातु ओडिन सिनसुअट कस्बे के कुसियोंग गांव में 60 से अधिक लोग लापता हुए हैं।

टॅग्स :फिलीपींसबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

भारतTyphoon Kalmaegi: 241 लोगों की मौत, 127 लोग लापता, 20 लाख लोग प्रभावित और 5.6 लाख ग्रामीण विस्थापित, आपातकाल की घोषणा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा