लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका की सरकार ने प्रांतीय परिषद के चुनाव जल्द कराने की संभावना खारिज की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 14:42 IST

Open in App

कोलंबो, 11 अक्टूबर श्रीलंका सरकार ने कहा कि देश के सभी नौ प्रांतों में काफी समय से लंबित प्रांतीय परिषद के चुनाव तब तक नहीं कराए जा सकते जब तक कि 2017 के कानून में संसद द्वारा संशोधन नहीं हो जाता।

देश में प्रांतीय चुनाव 2017 से स्थगित हैं क्योंकि तत्कालीन यूनाइटेड नेशनल पार्टी की सरकार प्रक्रिया में सुधार करना चाहती थी। 2017 के कानून में संशोधन आवश्यक होगा क्योंकि 2018 में संसद ने परिसीमन रिपोर्ट अस्वीकार कर दी थी। नई हाइब्रिड प्रणाली को वैधानिक रूप देने के लिए दो-तिहाई बहुमत द्वारा मंजूरी देने की जरूरत थी।

तमिल अल्पसंख्यक दलों ने कहा था कि सरकार इस मुद्दे पर पुन: विचार भारत के दबाव के कारण कर रही है। इन टिप्पणियों के जवाब में विदेश मंत्री जी एल पीरिस ने इस बात से इनकार करते हुए कहा, ‘‘भारत की ओर से कोई दबाव नहीं था।’’

पिछले हफ्ते प्रांतीय चुनाव का मुद्दा तब उठा था जब भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अपने दौरे में आधिकारिक बातचीत के दौरान इस विषय का जिक्र किया था। भारत सभी नौ प्रांतों में जल्द चुनाव की वकालत कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल