लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में अदालत ने तमिल नेता की हत्या के मामले में बाल-सैनिक से सांसद बने चंद्रकांतन को बरी किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:25 IST

Open in App

कोलंबो, 13 जनवरी लिट्टे के पूर्व बाल-सैनिक और बाद में राजनीति में आए सिवनेसतुरई चंद्रकांतन को 2005 में हुई एक वरिष्ठ तमिल नेता की हत्या के मामले में श्रीलंका की एक अदालत ने बुधवार को बरी कर दिया।

सिवनेसतुरई (45) पर तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) के सांसद जोसेफ प्रजाराजसिंहम की हत्या का आरोप था।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार बट्टीकलोआ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस सुसैदसन ने सिवनेसतुरई के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने का आदेश दिया।

उन्हें इससे पहले जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

मामले में संदिग्ध चार अन्य लोगों को भी बरी कर दिया गया।

अज्ञात बंदूकधारियों ने 2005 में बट्टीकलोआ स्थित सेंट मैरी चर्च में आधी रात के दौरान प्रजाराजसिंहम की तब हत्या कर दी थी जब वह क्रिसमस समारोह में थे।

अटॉर्नी जनरल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को सूचित किया कि मामले में साक्ष्य दायर करने और मामले को आगे बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

चंद्रकांतन श्रीलंका में स्वतंत्र तमिल देश की मांग को लेकर तीन दशक तक सशस्त्र संघर्ष करने वाले लिट्टे के बाल सैनिक थे। संगठन ने 1990 में बाल सैनिक के रूप में उनकी भर्ती तब की थी जब वह 16 साल के थे।

वह 2004 में लिट्टे से अलग हो गए और तमिल मक्कल विदुथलाई पुलिकल पार्टी के उपनेता बन गए। उनके नेतृत्व में पार्टी ने एक बड़े गठबंधन के तहत श्रीलंका की पूर्वी प्रांतीय परिषद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इस तरह वह मई 2008 में प्रांत के पहले मुख्यमंत्री बने।

वर्ष 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे की हार और सरकार बदलने के बाद चंद्रकांतन को उस साल अक्टूबर में गिरफ्तार कर लिया गया।

पांच अगस्त 2020 को हुए आम चुनाव में चंद्रकांत संसद के लिए निर्वाचित हुए और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की वर्तमान सरकार का हिस्सा बन गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते