लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए आईएमएफ से 10 करोड़ डॉलर का कर्ज मांगा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 14:36 IST

Open in App

कोलंबो, 22 सितंबर श्रीलंका ने फाइजर के कोविड-19 रोधी टीकों की 1.4 करोड़ खुराकें खरीदने और टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित अन्य खर्चों के वित्त पोषण के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 10 करोड़ डॉलर का कर्ज लेने का फैसला किया है। सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रमबुकवेला ने प्रस्ताव दिया था कि श्रीलंका कोविड-19 से निपटने के लिए रणनीतिक तैयारी कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कर्ज ले सकता है।’’

इसमें बताया गया कि आईएमएफ श्रीलंका को कोविड-19 से निपटने में मदद करने के लिए 10 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कर्ज देने पर राजी हो गया है। यह फैसला फाइजर के टीकों की 1.4 करोड़ खुराकें खरीदने और टीकाकरण कार्यक्रम संबंधी अन्य खर्चों के वित्त पोषण के लिए निधि हासिल करने के वास्ते लिया गया है।

औषधि मंत्री चन्ना जयसुमन ने मंगलवार को संसद में कहा था कि सरकार ने देश की 2.1 करोड़ आबादी में से 50 प्रतिशत से अधिक को टीके की खुराक दे दी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य अगले कुछ महीनों में 75 प्रतिशत से अधिक आबादी को टीका लगाने का है।’’

उन्होंने बताया कि 20 सितंबर तक 62 प्रतिशत से अधिक आबादी को टीके की पहली खुराक दे दी गयी है।

लोक स्वास्थ्य निरीक्षकों ने बताया कि 30 वर्ष की आयु से कम के लोगों ने टीका लगवाने से इनकार कर दिया है। उनमें से केवल 35 प्रतिशत ने 20 सितंबर तक टीका लगवाया है।

लोक स्वास्थ्य निरीक्षकों के प्रवक्ता उपुल रोहन ने कहा, ‘‘युवाओं का यह मानना है कि फाइजर का टीका अधिक प्रभावी है।’’

श्रीलंका में कोरोना वायरस से 12,284 मरीज जान गंवा चुके हैं जबकि संक्रमण के कुल 5,07,330 मामले आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात