लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे को लेकर सिंगापुर का आया बयान, कहा - निजी दौरे पर हैं, नहीं दी है शरण

By रुस्तम राणा | Updated: July 14, 2022 19:35 IST

वैश्विक समाचार एजेंसी एएफपी ने सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि राजपक्षे को निजी यात्रा पर सिंगापुर में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजपक्षे को निजी यात्रा पर सिंगापुर में प्रवेश की अनुमति दी गई सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने की इस बात की पुष्टिगुरुवार को सिंगापुर के लिए मालदीव से रवाना हुए थे राजपक्षे

सिंगापुर:श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को लेकर सिंगापुर की तरफ से बयान जारी हुआ है। गुरुवार को सिंगापुर सरकार ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे एक निजी यात्रा पर हैं और उन्हें शरण नहीं दी गई है। दरअसल, श्रीलंका में चल रहे आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते हो रहे उग्र विरोध के बीच राष्ट्रपति राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर के लिए रवाना हुए हैं। 

वैश्विक समाचार एजेंसी एएफपी ने सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि राजपक्षे को निजी यात्रा पर सिंगापुर में प्रवेश की अनुमति दी गई है।" सिंगापुर विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि राजपक्षे ने शरण नहीं मांगी है और न ही उन्हें कोई शरण दी गई है। सिंगापुर आमतौर पर शरण के लिए अनुरोध नहीं देता है।

श्रीलंकाई सुरक्षा के सूत्रों का हवाला देते हुए, एएफपी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात जाने से पहले उनके कुछ समय के लिए सिंगापुर में रहने की उम्मीद है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मंगलवार की देर शाम कोलंबो से मालदीव के लिए रवाना हुए थे। सूत्रों ने बताया कि कल रात उन्होंने मालदीव सरकार से सार्वजनिक प्रतिक्रिया के डर से उन्हें सिंगापुर ले जाने के लिए एक निजी जेट की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।

कोलंबो छोड़ने से पहले, उन्होंने नेताओं को आश्वासन दिया था कि वे अपना इस्तीफा भेज देंगे। लेकिन छत्तीस घंटे हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना इस्तीफा नहीं दिया है। इधर, श्रीलंका में हालात बदतर होते जा रहे हैं। कोलंबों में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सड़कों पर सैन्य वाहन नजर आ रहे हैं। इस बीच ऐसी खबर है कि सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 45 लोग घायल हो चुके हैं। 

टॅग्स :Gotabaya RajapaksaसिंगापुरSingapore
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा