लाइव न्यूज़ :

Sri lanka Crisis: कानून-व्यवस्था बनाने में सेना, नौसेना और वायु सेना तथा पुलिस को समर्थन दें, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शेवेंद्र सिल्वा युवाओं से की अपील

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2022 20:34 IST

Sri lanka Crisis: श्रीलंका की सेना और पुलिस ने बुधवार को संसद अध्यक्ष से अनुरोध किया कि सर्वदलीय नेताओं की एक बैठक बुलाई जाए और नये राष्ट्रपति की नियुक्ति से पहले ‘मौजूदा संकट’ के राजनीतिक समाधान के लिए उठाये जाने वाले कदमों के बारे में बताया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं।श्रीलंका में राजनीतिक संकट बढ़ता जा रहा है।देश से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्ष के जाने के बाद नये सिरे से प्रदर्शन शुरू हो गये हैं।

कोलंबोः श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने सभी नागरिकों से देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सशस्त्र बलों और पुलिस को अपना समर्थन देने का अनुरोध किया है। सिल्वा ने लोगों से, खासकर युवाओं से विशेष अनुरोध किया कि देश में कानून व्यवस्था बनाने में सेना, नौसेना और वायु सेना तथा पुलिस को समर्थन दिया जाए।

श्रीलंका की सेना और पुलिस ने बुधवार को संसद अध्यक्ष से अनुरोध किया कि सर्वदलीय नेताओं की एक बैठक बुलाई जाए और नये राष्ट्रपति की नियुक्ति से पहले ‘मौजूदा संकट’ के राजनीतिक समाधान के लिए उठाये जाने वाले कदमों के बारे में बताया जाए।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं। सिल्वा ने कहा, ‘‘हमने, तीनों सेनाओं के कमांडरों और पुलिस महानिरीक्षक ने संसद अध्यक्ष (महिंदा यापा अभयवर्द्धने) से अनुरोध किया है कि एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और हमें उन कदमों के बारे में बताया जाए जो वे नये राष्ट्रपति की नियुक्ति से पहले मौजूदा संकट के राजनीतिक समाधान के लिए उठाएंगे।’’

श्रीलंका में राजनीतिक संकट बढ़ता जा रहा है और देश से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्ष के जाने के बाद नये सिरे से प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। हजारों प्रदर्शनकारियों ने आज आपातकाल को धता बताते हुए लंका के झंडे लहराते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने बैरिकेड तोड़कर प्रधानमंत्री कार्यालय में घुसने वाले प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :श्रीलंकाSri Lankan Armed ForcesSri Lankan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा