लाइव न्यूज़ :

जासूसी गुब्बारा विवाद: अब चीन का अमेरिका पर आरोप, कहा- यूएस ने हमारे हवाई क्षेत्र में उड़ाए 10 से ज्यादा गुब्बारे

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2023 14:44 IST

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बीजिंग में एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका ने बिना अनुमति के चीनी हवाई क्षेत्र में 10 से ज्यादा गुब्बारे उड़ाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने कहा, अमेरिका ने बिना अनुमति के चीनी हवाई क्षेत्र में 10 से ज्यादा गुब्बारे उड़ाए जब पत्रकारों ने यह पूछा कि चीन ने यूएस द्वारा गुब्बारे उड़ाए जाने पर चीन ने कैसी प्रतिक्रिया दीतब चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- ऐसी घटनाओं पर चीन की प्रतिक्रिया जिम्मेदार और पेशेवर है।

बीजिंग: अमेरिका और चीन के बीच चल रहे जासूसी गुब्बारा विवाद मामले में अब चीन ने अमेरिका के ऊपर गुब्बारे उड़ाने का आरोप लगाया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बीजिंग में एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका ने बिना अनुमति के चीनी हवाई क्षेत्र में 10 से ज्यादा गुब्बारे उड़ाए हैं। यह पूछे जाने पर कि चीन ने उड़ानों पर कैसी प्रतिक्रिया दी, वांग ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर चीन की प्रतिक्रिया जिम्मेदार और पेशेवर है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद चीन का यह दावा आया है। बीजिंग का कहना है कि गुब्बारा एक नागरिक अनुसंधान शिल्प था और उसने वाशिंगटन पर अति-प्रतिक्रिया करने का आरोप लगाया। अमेरिकी सेना ने बाद में उत्तरी अमेरिका के ऊपर उड़ने वाली तीन अन्य वस्तुओं को भी मार गिराया था।

अमेरिकी वायुसेना ने 5 फरवरी को कैरोलिना तट के पास F-22 फाइटर जेट से इसे मार गिराया था। इसके नष्ट हो जाने के बाद बाइडेन ने अपने फाइटर पायलट्स को बधाई दी थी। अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद चीन ने सख्त ऐतराज जताया था। चीन ने कहा था कि बैलून तबाह करके अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं इस पूरे मामले के बाद अमेरिका ने कार्रवाई करते हुए चीन की 6 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया। 

टॅग्स :चीनअमेरिकाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा