लाइव न्यूज़ :

विशिष्ट कोशिकाएं मां की प्रतिरक्षा प्रणाली को भ्रूण पर हमला न करने की शिक्षा देती हैं

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:12 IST

Open in App

(ईवा गिलिस बक, जेम्स गार्डनर और टिप्पी मैकेन्जी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया) सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), 26 अगस्त (द कन्वरसेशन) गर्भावस्था के दौरान, प्रतिरक्षा शिक्षक कोशिकाएं मां की प्रतिरक्षा प्रणाली को सिखाती हैं कि वह विकासशील भ्रूण को उसको "अपने" हिस्से के रूप में पहचाने और इसे "अन्य" के रूप में पहचान कर उसपर हमला करने से रोकती है। साइंस इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित हमारे नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। यह अनुसंधान सार दिलचस्प शैक्षणिक कार्य के बारे में संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध कराती है। प्रतिरक्षा प्रणाली आम तौर पर संक्रमण और कैंसर जैसे आक्रमणकारियों से शरीर की रक्षा करती है। लेकिन यह वास्तव में कैसे पता चलता है कि किस पर हमला करना है और किसको छोड़ देना है? यह कैसे सीखता है कि अपने स्वयं के अंगों या ऊतकों, या गर्भावस्था के मामले में, विकासशील भ्रूण को निशाना नहीं बनाना है? एक भ्रूण अपनी मां के साथ रक्त की आपूर्ति और प्रतिरक्षा प्रणाली साझा करता है जिससे अनोखी चुनौतियां पैदा होती हैं - भ्रूण आनुवंशिक रूप से मां से अलग होता है, और यह प्लेसेंटा जैसे विशेष अंग भी विकसित करता है जो मां की प्रतिरक्षा प्रणाली को विदेशी लग सकते हैं। मां की प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे भ्रूण और प्लेसेंटा पर हमला नहीं करना है, सीखती है, गर्भावस्था और गर्भपात जैसी इसकी सामान्य जटिलताओं को समझने के लिए इसे जानना अत्यंत महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिकों ने वर्षों से इस प्रश्न के अधिक बुनियादी संस्करण को समझने की कोशिश की है: प्रतिरक्षा प्रणाली आम तौर पर कैसे सीखती है कि किसपर हमला करना है और किस पर नहीं? प्रतिरक्षा स्व-शिक्षा के रूप में जानी जाने वाली एक प्रक्रिया में, जो थाइमस नामक अंग में होती है जोकि विशेष "शिक्षक कोशिकाएं" हैं जो विकसित प्रतिरक्षा कोशिकाओं को शरीर के अपने प्रोटीन की एक विविध व्यूह रचना को दिखाकर सिखाती हैं कि किस पर हमला नहीं करना चाहिए। निश्चित रूप से, यह प्रक्रिया प्रतिरक्षा कोशिकाओं को सिखाती है कि "स्वयं" का मतलब क्या है और इस दायरे में क्या-क्या आता है। इन शिक्षक कोशिकाओं को शरीर के अपने प्रोटीन की पूरी रचना को सिखाने के लिए स्वप्रतिरक्षित नियामक या ऐयर नामक एक अनोखे प्रोटीन की आवश्यकता होती है, और ऐयर में परिवर्तन एक हानिकारक स्वप्रतिरक्षण बीमारी का कारण बनता है। पहले, हमने और अन्य लोगों ने थाइमस के बाहर मौजूद शिक्षक कोशिकाओं के एक नए वर्ग की खोज की, मुख्य रूप से लिम्फ नोड्स और स्पलीन में, जो ऐसे ही ऐयर प्रोटीन बनाते हैं। हमने इन्हें थाइमस से इतर ऐयर प्रदर्शित करने वाली कोशिकाएं या ईटीएसी कहा, और संदेह था कि वे प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए "निरंतर शिक्षा" के रूप में काम कर सकते हैं। हमारी नवीनतम खोज यह है कि मां की प्रतिरक्षा प्रणाली को भ्रूण और प्लेसेंटा को विदेशी आक्रमणकारी हिस्सा न समझकर उसपर हमला नहीं करने की सीख देकर गर्भावस्था की रक्षा के लिए ईटीएसी आवश्यक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!