लाइव न्यूज़ :

स्पेन में निभाई जाती है अजीबोगरीब परंपरा, 'बेबी जंपिंग' में बच्चों के ऊपर से कूदता है एक शख्स, ये है कारण

By वैशाली कुमारी | Updated: July 19, 2021 19:00 IST

स्पेन में बच्चे के पैदा होने के बाद एक अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। इसके बारे में आप भी जान कर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस परंपरा को एल कोलाचो फेस्टिवल (El Colacho Festival)  के नाम से जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस परंपरा को एल कोलाचो फेस्टिवल (El Colacho Festival)  के नाम से जाना जाता है। इस परंपरा में हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं अपने नवजात बच्चों को लेकर आती हैं।परंपरा के साथ यह मान्यता जुड़ी है कि डेविल बच्चों के ऊपर से कूदता है तो सारे पापों को नष्ट कर देता हैं।

स्पेन में बच्चे के पैदा होने के बाद एक अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। इसके बारे में आप भी जान कर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस परंपरा को एल कोलाचो फेस्टिवल (El Colacho Festival)  के नाम से जाना जाता है। इस पंरपरा को बेबी जंपिंग या डेविल जंपिंग फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। 

यह परंपरा करीब 400 साल पुरानी है। इस रिवाज के अनुसार एक शख्स को पीली और लाल ड्रेस पहनाई जाती है, जिसे डेविल कहा जाता है। जिसके बाद यह शख्स सड़क पर रखे नवजात बच्चों के ऊपर से कूदता है। यह तब तक चलता है जब तक वह सारे बच्चों के ऊपर से ना कूद जाए।

हैरानी की बात यह है कि इस परंपरा में हर साल लाखों मां अपने नवजात बच्चों को लेकर आती है। परंपरा के साथ यह मान्यता जुड़ी है कि डेविल जब बच्चों के ऊपर से कूदता है तो बच्चों के सारे पापों को नष्ट कर देता है या खुद पर ले लेता है और आने वाले समय में भी उन्हें बुरे काम करने से बचाता है। लोगों का कहना है कि इस परंपरा के दौरान बच्चों को कोई नुक़सान नहीं होता है।

इस परंपरा को लोग बड़़ी धूमधाम से मनाते हैं रिपोर्ट के मुताबिक इस पारंपरिक स्पेनिश फेस्टिवल की शुरुआत 1600 में हुई थी। यह बर्गोस प्रांत में सासामोन के एक गांव कैस्ट्रिलो डी मर्सिया में कॉर्पस क्रिस्टी की कैथोलिक दावत का जश्न मनाने के लिए हर साल होता है। 

इसके साथ ही कई लोगों के लिए यह परंपरा बहुत ज्यादा अहमियत रखती है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए यह परंपरा सिर्फ एक अंधविश्वास है। 

टॅग्स :त्योहारबेबी केयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?