लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क की SpaceX कंपनी ने रचा इतिहास, पहली बार 3 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजे गए आम नागरिक

By भाषा | Updated: September 16, 2021 09:29 IST

SpaceX launch: ऐसा पहली बार है जब एक रॉकेट में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है। सभी तीन दिन तक पृथ्वी के चक्कर लगाने के बाद वापस लौटेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे तीन दिन तक पृथ्वी के चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में भेजा।‘स्पेसएक्स’ के ‘ड्रैगन कैप्सूल’ से दो पुरुष और दो महिलाओं को अंतरिक्ष में भेजा गया है।साथ ही ये पहली बार है जब किसी कृत्रिम अंग के साथ किसी को अंतरिक्ष में भेजा गया है।

केप केनवरल (अमेरिका): ‘स्पेसएक्स’ ने तीन दिन तक पृथ्वी के चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को एक निजी उड़ान से रवाना किया। ऐसा पहली बार है जब एक रॉकेट में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है।

‘स्पेसएक्स’ के ‘ड्रैगन कैप्सूल’ में मौजूद दो पुरुष और दो महिलाएं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 100 मील (160 किलोमीटर) ऊंचाई वाली एक कक्षा से दुनिया की परिक्रमा करते हुए तीन दिन बिताएंगे।

उड़ान का नेतृत्व 38 वर्षीय जारेड इसाकमैन कर रहे हैं। वह शिफ्ट4 पेमेंट्स इंक के कार्यकारी प्रबंधक हैं। उनके अलावा कैंसर से उबरी हेले आर्सीनॉक्स (29), स्वीपस्टेक विजेता क्रिस सेम्ब्रोस्की (42) और एरिज़ोना में एक सामुदायिक कॉलेज के शिक्षक सियान प्रॉक्टर (51) इन मिशन में शामिल हैं।

आर्सीनॉक्स अंतरिक्ष में जाने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी हैं, साथ ही किसी कृत्रिम अंग के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली पहली शख्स भी। उनके बाएं पैर में टाइटेनियम रॉड पड़ी है।

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ‘कैनेडी स्पेस सेंटर’ से भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार सुबह चार लोगों को लेकर स्पेसएक्स का ‘क्रू ड्रैगन कैप्सूल’ अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया।

टॅग्स :SpaceX
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतAxiom 4 Mission: शुभांशु शुक्ला आज ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर लौटेंगे, कब, कहां और कैसे देखें Live

विश्वअंतरिक्ष में फिर बड़ी छलांग, सारे सपने होंगे पूरे

भारतएक्सिओम-4 मिशन ने अंतरिक्ष से लिए भरी उड़ान, पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला समेत अन्य को दी शुभकामनाएं, कही ये बात

विश्वAxiom-4 mission Launch: शुभांशु शुक्ला आज रचेंगे इतिहास, 12 बजे रवाना होगा एक्सिओम-4 मिशन; अंतरिक्ष में करेंगे ये काम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल