लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया से रिश्तों में सुधार चाहता है दक्षिण कोरिया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 11:00 IST

Open in App

सियोल, दो अगस्त (एपी) दक्षिण कोरिया ने सोमवार को कहा कि वह प्रतिद्वंद्वी उत्तर कोरिया के साथ रिश्तों में सुधार और बातचीत शुरू करने की कोशिश जारी रखेगा। उधर, उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि अगर दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास करता है तो इससे दुश्मनी फिर से शुरू हो सकती है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की ताकतवर बहन ने रविवार रात को चेताया कि यह सैन्य अभ्यास कोरियाई देशों के बीच आपसी विश्वास को बहाल करने की कोशिश को गंभीर रूप से कम करेगा और बेहतर रिश्तों की संभावना को धुंधला कर देगा। यह अभ्यास इस महीने होना है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अभ्यास का सटीक समय और अन्य विवरणों को अभी तय नहीं किया गया है और इनका निर्धारण अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। प्रवक्ता बू सेउंग-चान ने अपना पुराना बयान दोहराते हुए कहा कि सियोल और वाशिंगटन महामारी की मौजूदा स्थिति, उत्तर कोरिया की परमाणु महत्त्वाकांक्षा को रोकना में कूटनीतिक कोशिश और दक्षिण कोरिया एवं अमेरिका की तैयारी जैसे कारकों का परीक्षण कर रहे हैं।

एकीकरण मंत्रालय की प्रवक्ता ली जोंग जू ने कहा कि सियोल उत्तर कोरिया के साथ बातचीत चाहता है लेकिन उसे इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं है। उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यासों को हमला करने के अभ्यास के तौर पर देखता है और अपने हथियारों का परीक्षण कर अक्सर उनका जवाब देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'