लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीकी डॉक्टर ने ओमीक्रोन से हल्के लक्षण होने की बात कही

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:34 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 29 नवंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका के चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना वायरस के नये ओमीक्रोन स्वरूप के चलते संक्रमण के मामलों में जो तेज वृद्धि देखी जा रही है, उनमें से अधिकतर में लक्षण हल्के हैं।

गौतेंग प्रांत के एक चिकित्सक डॉ. उनबेन पिल्लै का कहना है कि उन्होंने पिछले 10 दिनों में कोविड​​-19 के नये मामलों में तेज वृद्धि देखी है। देश में नये मामलों में से 81 प्रतिशत मामले गौतेंग प्रांत में सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक मामलों में लक्षण बहुत हल्के रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों में फ्लू जैसे लक्षण, सूखी खांसी, बुखार, रात को पसीना आना, शरीर में दर्द होना शामिल है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर का इलाज घर पर ही किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमितों में से टीका ले चुके लोगों की स्थिति टीका नहीं लेने वालों से बहुत बेहतर है।

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि युवाओं में सामने आयी है। चिकित्सक इस बात पर जोर देते हैं कि युवाओं में कोविड​​-19 के लक्षण अक्सर हल्के होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?