लाइव न्यूज़ :

'लड़कियां किताबें खोलें और अपनी पैर बंद रखें', दक्षिण अफ्रीका की मंत्री के स्कूली लड़कियों पर दिए बयान पर विवाद

By विनीत कुमार | Updated: January 16, 2022 07:15 IST

दक्षिण अफ्रीका के एक प्रांत की मंत्री अपने बयान से विवादों मे आ गई हैं। उन्होंने एक स्कूल के दौरे के दौरान स्कूली लड़कियों से कहा कि वे अपनी किताबें खोलें और टांगें बंद रखें।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री पोफी रामाथुबा के बयान पर मचा है विवाद।रामाथुबा ने अपने बयान को लेकर मचे विवाद के बाद कहा कि ये बात लड़कों के लिए भी है।रामाथुबा के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री पोफी रामाथुबा एक स्कूल के दौरान दिए अपने बयान को लेकर विवादो में आ गई हैं। उन्होंने स्कूल के दौरे के दौरान नसीहत दी कि लड़कियों को अपनी किताबें खोलनी चाहिए और पैर बंद रखनी चाहिए। 

रामाथुबा के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि ऐसा बयान केवल लड़कियों को लेकर क्यों दिया गया। हालांकि सवाल उठने पर रामाथुबा ने अपना बचाव करते हुए कहा कि ये बात लड़कों के लिए भी है।

रामाथुबा बुधवार को नए शैक्षणिक वर्ष के पहले दिन सेकगाकगापेंग के ग्वेनेन माध्यमिक स्कूल में पहुंची थी। उनके दौरे का एक लक्ष्य किशोर उम्र में बढ़ रही प्रेग्नेंसी रेट को कम करने के लिए संदेश देना भी था।

दक्षिण अफ्रीकी मंत्री का विवादित बयान

रामाथुबा ने कहा, 'मैं छात्राओं से कहती हूं, अपनी किताबें खोलो, और अपनी टांगें बंद रखो। अपनी टांगें मत खोलो, अपनी किताबें खोलो। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।' उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों को अधिक उम्र के लोगों द्वारा स्मार्टफोन और अन्य चीजों का लालच दिया जाता है।

रामाथुबा के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद विवाद शुरू हो गया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'बच्चों से दुर्व्यवहार, सेक्स और सहमति के बारे में बात करने का यह उचित तरीका नहीं है।'

विपक्षी नेता सिविवे ग्वारुबे ने रामाथुबे की टिप्पणी को 'गहरे तौर पर समस्याग्रस्त' कहा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'यह सहमति के बारे में इन स्टूडेंट के साथ सार्थक बातचीत करने का अवसर था...इसके बजाय आप दोष देने लगते हैं। लड़कियों पर अनुचित दबाव नहीं डालें।'

रामाथुबे ने दी सफाई

वहीं, विवाद के बाद रामाथुबा ने दक्षिण अफ्रीकी समाचार साइट TimesLIVE को बताया कि उनके बयान को संदर्भ से बाहर कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़कों को लेकर भी उन्होंने नसीहत दी थी।

उन्होंने कहा, 'मैंने लड़कों से कहा कि वे अपनी शिक्षा पर ध्यान दें और लड़कियों के साथ न सोएं।' उन्होंने कहा कि लिम्पोपो में उनके संदेश की सराहना की जा रही है। रामाथुबे ने कहा, 'वे यहां तक ​​कह रहे थे कि वे इन बातों को कहने से डरते थे।'

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 2020 में 17 साल से कम उम्र की लगभग 33,400 लड़कियां मां बनी।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल