लाइव न्यूज़ :

काबुल ड्रोन हमले के मारे गए नागरिकों के परिवार ने कहा - माफी मांगना काफी नहीं, परिवार ने सजा की मांग की

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 19, 2021 09:47 IST

अमेरिका द्वारा काबुल में किए गए हवाई हमले में आतंकवादियों की जगह आम नागरिकों को मौत हो गई थी । इसके लिए अमेरिकी सैन्य कमांडर ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और हालांकि मृतकों के परिवार ने सजा की मांग की है ।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल ड्रोन हमले में मारे गए लोगों के परिजनों ने कहा - माफी काफी नहीं हैहमले में मारी गई बच्ची के पिता ने कहा - ऐसा करने वाले को सजा मिलनी चाहिए पिता ने वाशिंगटन से की सजा देने की अपील

काबुल :   काबुल में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में अफगानिस्तान  के 10 मासूम नागरिक मारे गए । इसपर लोगों ने कहा कि मारे गए लोगों के लिए सिर्फ माफी मांगना काफी नहीं है । इस हमले में सात बच्चे सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी । 

3 साल की मलिका की भी 29 अगस्त को इस हमले में मौत हो गई । उसके पिता एमल अहमदी के बड़े भाई को जब ड्रोन से टक्कर लगी थी तब मलिका की मौत हो गई थी । जिनकी 3 साल की बेटी मलिका की 29 अगस्त को मौत हो गई थी । शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए परिवार ने वाशिंगटन से हमले की जांच की मांग की है और ड्रोन किसने दागा और सैन्य कर्मियों को दंडित करने की बात भी कही है । अहमदी ने कहा, "हमारे लिए सॉरी कहना काफी नहीं है।" "संयुक्त राज्य अमेरिका को उस व्यक्ति को ढूंढना चाहिए जिसने ऐसा किया ।"

अहमदी ने कहा कि परिवार अपने नुकसान के लिए वित्तीय मुआवजे की भी मांग कर रहा है और मांग की कि परिवार के अन्य सदस्यों को बिना किसी परेशानी के दूसरे देश भेजा जाए । 

काबुल में एपी और अन्य समाचार संगठनों ने ड्रोन हमले के बाद बताया कि लक्षित वाहन का चालक, जेमेराई अहमदी जो एक अमेरिकी मानवीय संगठन में लंबे समय से कर्मचारी था और पेंटागन के इस दावे का समर्थन करने के लिए सबूतों की अनुपस्थिति का हवाला दिया कि वाहन में विस्फोटक थे ।जब कार परिवार के रास्ते में जा रही थी तब मिसाइल टकरा गई और उस समय बच्चे ज़मेराई को बधाई देने के लिए कार के पास आ रहे थे ।  शुक्रवार को, यूएस सेंट्रल कमांड के प्रमुख यूएस मरीन जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने स्ट्राइक को एक "दुखद गलती" कहा और हफ्तों की जांच के बाद कहा कि हमले में निर्दोष नागरिक वास्तव में मारे गए थे, न कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी । 

दरअसल काबुल हवाई हमले में 168 अफगानी के साथ-साथ 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी भी मारे गए थे । अफगानिस्तान से वापसी के दौरान अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए ये ड्रोन हमला इस्लामिक स्टेट के समूह पर किया गया था लेकिन इस हमले की जांच के दौरान ये बातें सामने आई कि इसमें 10 मासूम नागरिकों की मौत हो गई है । अमेरिका के सैन्य कमांडर ने इस बात पर दुख भी व्यक्त किया था लेकिन पीड़ितो के परिवार वाले इंसाफ चाहते हैं । 

अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद से ही हालात तेजी से बदल रहे हैं । महिलाओं और बच्चों के लिए स्थिति ज्यादा दयनीय हो गई है । अफगानिस्तान में महिला अधिकार को लेकर एक अलग ही बहस छिड़ी है । 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानKabul
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला