लाइव न्यूज़ :

तंजानियाः बॉलीवुड गानों को लिप-सिंक करनेवाले किली पॉल को भारतीय दूतावास ने किया सम्मानित, बताया 'खास मेहमान'

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2022 11:26 IST

तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिनाया प्रधान ने ट्विटर पर किली पॉल को सम्मानित करते हुए तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा, "तंजानिया के मशहूर कलाकार किली पॉल ने भारत में लाखों दिलों को जीता है।" प्रधान ने किली पॉल को 'खास मेहमान' बताया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की तरफ से सम्मान मिलने के बाद किली पॉल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की तंजानिया में भारतीय उच्चायुक्त बिनाया प्रधान द्वारा सम्मानित किए जाने की तस्वीर किली ने इंस्टाग्राम पर साझा कीकिली पॉल मशहूर भारतीय गानों पर लिप-सिंक करने के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं

तंजानियांः तंजानिया में भारतीय दूतावास ने भारतीय गानों को लिप-सिंक करनेवाले इंटरनेट सनसनी किली पॉल को सम्मानित किया। किली पॉल भारतीय गानों को लिप-सिंक करते हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हैं। किली को अक्स बॉलीवुड गानों को लिप-सिंक करते देखा जा सकता है। 

भारत की तरफ से सम्मान मिलने के बाद किली पॉल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। तंजानिया में भारतीय उच्चायुक्त बिनाया प्रधान द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद पॉल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भारतीय दूतावास के कार्यालय की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों साझा करते हुए किली पॉल ने लिखा, "मैं तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त द्वारा सम्मानित किए जाने पर बहुत खुश हूं। आपसे मिलकर खुशी हो रही है। सभी को धन्यवाद। मेरे भारतीय समर्थक को प्यार। मैं आपके बिना आज यहां नहीं होता। जय हिंद।

वहीं उच्चायुक्त बिनाया प्रधान ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीरें साझा की हैं। प्रधान ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आज यहाँ (कार्यालय) एक खास मेहमान का आगमन हुआ। प्रसिद्ध तंजानियाई कलाकार किली पॉल ने अपने वीडियो के लिए लोकप्रिय भारतीय फिल्मी गीतों पर लिप-सिंक करने के लिए भारत में लाखों दिल जीते हैं। 

पॉल और उनकी बहन नीमा ने भारतीय इंटरनेट यूजर्स के बीच एक विशेष स्थान अर्जित किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। पिछले साल बहन नीना पॉल के साथ 'रातां लम्बियां' गाने पर उनका लिप-सिंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने प्रसिद्धि हासिल की। इसके बाद पॉल को कई बॉलीवुड हस्तियों द्वारा फॉलो किया जाने लगा। जिनमें ऋचा चड्ढा, गुल पनाग, आयुष्मान खुराना, अन्य शामिल हैं।

टॅग्स :सोशल मीडियावायरल वीडियोबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना